{"_id":"5d22d2ae8ebc3e6d1766e57b","slug":"lokayukta-raids-on-locations-belonging-to-state-food-supply-department-manager-salman-haider","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश : नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापे, बेहिसाब संपत्ति का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश : नागरिक आपूर्ति निगम अधिकारी के ठिकानों पर छापे, बेहिसाब संपत्ति का खुलासा
Mon, 08 Jul 2019 03:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 08 Jul 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
सलमान हैदर के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश नागरिक आपूर्ति निगम के एक अधिकारी के ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने सोमवार को छापे मारे और बड़े पैमाने पर उसकी आय से अधिक संपत्ति का खुलासा किया। लोकायुक्त पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंधक सलमान हैदर के खिलाफ शिकायत मिली थी कि उन्होंने भ्रष्ट तरीकों से अकूत संपत्ति अर्जित की है।
विज्ञापन
इस शिकायत पर हैदर के इंदौर में तीन ठिकानों और कटनी में एक ठिकाने पर छापा मारा गया। कुछ समय पहले इंदौर में नौकरी कर चुके हैदर फिलहाल कटनी में पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि हैदर के इंदौर स्थित घर से लगभग पांच लाख रुपये नकदी जब्त की गयी।
विज्ञापन
Indore: Raids are being conducted by Lokayukta at four locations belonging to the State Food Supply Department Manager Salman Haider, in Katni in connection with disproportionate assets. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/xSze5VViA9
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 8, 2019
जांच दल को अलग-अलग स्थानों पर सरकारी अधिकारी और उनके परिजनों के नाम से खरीदे गये सात फ्लैट, पांच भूखंडों और एक दुकान समेत कई अचल संपत्तियों के बारे में सुराग मिले हैं जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हैदर के एक रिश्तेदार के इंदौर स्थित घर से भी कुछ संदिग्ध अचल संपत्तियों के दस्तावेज मिले हैं।
उन्होंने बताया कि सरकारी सेवा में वर्ष 1985 में शामिल होने वाले हैदर का परिवार चार पहियों वाली दो गाड़ियों का मालिक है। इस परिवार के 15 बैंक खातों के बारे भी पता चला है जिनमें जमा रकम की जांच की जा रही है।
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की विस्तृत जांच और आरोपी की बेहिसाब संपत्ति का मूल्यांकन जारी है।
