फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Lok sabha Election 2019 BSP MLA kills after joining Congress in Damoh

मध्यप्रदेश : कांग्रेस नेता की हत्या, बसपा विधायक के परिजन के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 15 Mar 2019 09:09 PM IST
संदीप भट्ट एजेंसी, दमोह (मध्यप्रदेश)
एजेंसी, दमोह (मध्यप्रदेश) Published by: संदीप भट्ट Updated Fri, 15 Mar 2019 09:09 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha Election 2019 BSP MLA kills after joining Congress in Damoh
कांग्रेस नेता की हत्या के सिलसिले में पुलिस ने दमोह की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक रामबाई के पति और तीन परिजन सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


दमोह में मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में 12 मार्च को बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए 54 वर्षीय देवेन्द्र चौरसिया की शुक्रवार को हटा कस्बे में कथित रूप से हत्या कर दी गई।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक राघवेंद्र सिंह बेलबंसी ने बताया कि शुक्रवार सुबह को हटा में अपने प्लांट पर मौजूद देवेन्द्र चौरसिया और उनके पुत्र सोमेश चौरसिया पर कुछ लोगों ने प्राणघातक हमला किया। हमले गंभीर रुप से घायल देवेन्द्र की जबलपुर ले जाते समय मौत हो गई जबकि सोमेश की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में गोविंद सिंह (विधायक रामबाई के पति), चंदू सिंह, गोलू सिंह, लोकेश, श्रीराम शर्मा, अमजद खान और इंद्रजीत पटेल के खिलाफ धारा 302 (हत्या) और भादवि की अन्य सम्बद्ध धाराओं में मामला दर्ज किया है।


घटना के बाद हटा कस्बे का बाचार बंद है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता और लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

सागर पुलिस रेंज के उप महानिरीक्षक दीपक कुमार वर्मा और दमोह के जिलाधिकारी नीरज कुमार सिंह ने हटा पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आक्रोशित लोगों से बातचीत की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed