फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   live assembly election 2018 rahul gandhi in madhya pradesh for two days meeting and roadshow

मध्यप्रदेश चुनाव: दतिया की रैली में राहुल ने कहा, मैंने किसानों की बात की तो पीएम ने चुप्पी साधी

Mon, 15 Oct 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Mon, 15 Oct 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
live assembly election 2018 rahul gandhi in madhya pradesh for two days meeting and roadshow
rahul gandhi

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी साेमवार को मध्यप्रदेश के दतिया में हैं। उन्होंने वहां जनसभा को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर एकबार फिर से हमला बोला। यहां तक की उन्होंने नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी और मेहुल चौकसी द्वारा किए गए हजारों करोड़ के घोटाले का ठीकरा पीएम मोदी पर मढ़ा और कहा कि चौकीदार ने चोरी करवा दी। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा से जुड़ा राफैल डील का मामला हो या फिर भाजपा के किसी विधायक के द्वारा किसी बेटी के साथ दुष्कर्म का मामला भाई नरेंद्र मोदी और उनकी पूरी टीम चुप्पी साध लेती है। 

विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री जब आए तब उन्होंने देश की बेटियों के लिए बहुत अच्छा नारा दिया। नारा था बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ। नारा मुझे भी बहुत पसंद आया और आना भी चाहिए क्योंकि देश की बेटियों से जुड़ा मामला है, लेकिन प्रधानमंत्री यह बताना भूले की बेटियां बचानी किससे हैं भाजपा के मंत्रियों से। यही नहीं उसके बाद उन्होंने राफैल मामले में भी जम कर अनिल अंबानी और नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला किया। 
विज्ञापन


मोदी जी चुप क्यों हैं

राफैल मामले में मोदी जी चुप हैं और खुद को चौकीदार कहते हैं लेकिन इसी चौकीदार ने चोरी करवा दी। राहुल जनसभा को संबोधित करते हुए काफी देर तक चुप हो गए, उसके बाद उन्होंने कहा कि मैंने नरेंद्र मोदी से किसानों से लेकर राफैल घोटाले तक कई बार मोदी जी से बात की लेकिन जवाब में मुझे मिली सिर्फ लंबी चुप्पी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने इसी दौरान लोगों से कहा कि मैंने लोकसभा की कार्रवाही के दौरान भी कई बार किसानों का मामला उठाया लेकिन वह आंख में आंख डालकर बात नहीं करते हैं। वह कभी इधर कभी उधर देखते हैं।  

यही नहीं उन्होंने नीरव मोदी भाई, मेहुल चौकसी भाई कहे जाने पर भी खिंचाई करते हुए कहा कि आपने कभी किसान भाई, मजदूर भाई कहते हुए नहीं सुना होगा लेकिन ये सारे जो देश को 35000 करोड़ से अधिक का चूना लगा कर भाग गए हैं वह इनके भाई हैं। 

कांग्रेस का किसानों को लेकर बड़ा ऐलान
एकबार फिर राहुल गांधी ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार आएगी तो हम किसानों का पैसा दस दिनों के अंदर माफ कर देंगे। यह वैसा वादा नहीं है कि खाते में 15 लाख रुपये आएंगे लेकिन नहीं आता है। हम जो कह रहे हैं वह कर के दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि केरल में भी हमने कर के दिखाया है। 
 


 

live assembly election 2018 rahul gandhi in madhya pradesh for two days meeting and roadshow
rahul gandhi
हर जिले में लगाएगी फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी

राहुल ने कहा कि हर जिले में कांग्रेस की सरकार फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी लगाएगी, किसान को अपना माल का सही दाम मिलेगा। उन्होंने कहा कि  हमारा मुख्यमंत्री 24 घंटे में 18 घंटे किसानों के लिए काम करेगा। 

राहुल दतिया में अपने भाषण के दौरान मोदी सरकार पर जमकर हमला किया उन्होंने कहा कि जो पैसा मोदी जी ने विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चोकसी को दिया। वही पैसा कांग्रेस सरकार युवाओं को बिजनेस खोलने के लिये देगी।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी सरकार ने साढ़े तीन लाख करोड़ का कर्ज माफ किया लेकिन हमने किसानों का कर्जा माफ किया। हमारे प्रधानमंत्री सिर्फ 15 उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है। उन्होंने कहा कि अगर आप कांग्रेस की  सरकार प्रदेश में लाएंगे तो हमारी सरकार छोटे व्यवसाइयों के लिए बैंक खोलेगी, जिससे प्रदेश में रोजगार पैदा होगा। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जान फूंकने के लिए कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार भले ही कांग्रेस की होगी लेकिन वह सरकार आपकी होगी। मैं कहना चाहता हूं कि आप शेर हो और आप हर पोलिंग बूथ पर लड़ो क्योंकि आपकी ही सरकार आने वाली है। उन्होंने कहा कि देश कभी भी किसी एक इंसान से नहीं चलता है बल्कि इसे चलाते हैं देश के किसान, छोटे व्यवसाई और युवा चलाते हैं। 

live assembly election 2018 rahul gandhi in madhya pradesh for two days meeting and roadshow
राहुल गांधी
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दोनों ही सोमवार को मध्यप्रदेश में हैं और दोनों ही वहां मौजूद अपने कार्यकर्ताओं सहित जनता को लुभाने की पूरी कोशिश करने में जुटे हैं। अमित शाह के दौरे का सोमवार को दूसरा दिन है जबकि राहुल गांधी मध्यप्रदेश पहुंच कर चुनावी बिगुल फूंकने में जुटे हैं। पांच राज्यों में होने वाला चुनाव कांग्रेस के लिए फिलहाल करो या मरो की स्थिति बनी हुई है। 

राहुल ने पीताम्बरा पीठ का दर्शन किया 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपनो दो दिनों के ग्वालियर चंबल संभाग के चुनावी दौरे की शुरुआत दतिया में मां पीताम्बरा पीठ मंदिर दर्शन से की। यहां राहुल गांधी आधे घंटे से ज्यादा रुके और मां धूमावती के साथ ही मां पीताम्बरा की पूजा की। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गेरुआ रंग की धोती भी पहनी। 

पूजा के बाद उनकी दतिया के स्टेडियम ग्राउंड में एक सभा है। उसके बाद वे डबरा पहुंचेंगे और वहां भी रैली को संबोधित करेंगे। डबरा से शाम सवा चार बजे ग्वालियर के लिए निकलेंगे। इससे पहले ग्वालियर एयरपोर्ट पर एमपी चुनाव अभियान समिति के अध्य़क्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उनकी अगवानी की।
 

दो दिनों के दौरे पर मध्यप्रदेश मे हैं राहुल

राहुल गांधी दो दिन दतिया, डबरा, ग्वालियर, श्योपुर, सबलगढ़ और जौरा में संभाएं करने के साथ ही रोड शो करेंगे। ग्वालियर में वे माधवराव सिंधिया की समाधिस्थल पर श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद रोड शो होगा, जो अचलेश्वर शिव मंदिर से फूल बाग मैदान से गुजरेगा। फूल बाग मैदान पर वे आमसभा को संबोधित करेंगे। अगले दिन राहुल सुबह पौने 11 बजे ग्वालियर किले स्थित गुरुद्वारे के दर्शन के लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed