{"_id":"5e716f648ebc3ea4a2662588","slug":"letter-war-in-madhya-pradesh-political-crisis-between-governor-lalji-tandon-and-speaker-np-prajapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश लेटर पॉलिटिक्स: राज्यपाल ने स्पीकर को लिखी जवाबी चिट्ठी, कहा-लगता है गलती से मुझे भेज दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश लेटर पॉलिटिक्स: राज्यपाल ने स्पीकर को लिखी जवाबी चिट्ठी, कहा-लगता है गलती से मुझे भेज दी
Wed, 18 Mar 2020 06:16 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 18 Mar 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
लालजी टंडन (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में सियासी घटनाक्रम रोज तेजी से बदल रहा है। सरकार बनने या गिरने की तमाम शंकाओं के बीच अब प्रदेश में लेटर वॉर शुरू हो गया है। हाल ही में विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने राज्यपाल लालजी टंडन को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने राज्यपाल से बंगलूरू में कैद विधायकों को छुड़वाने की अपील की थी। अब इसके जवाब में राज्यपाल ने प्रजापति को चिट्ठी लिखी है। टंडन ने लिखा है कि शायद प्रजापति ने उन्हें वह चिट्ठी गलती से भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल ने अपने पत्र में लिखा, 'आपने अपने पत्र के अंतिम पैराग्राफ में विधायकों की सुरक्षा की मांग की है। प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा का दायित्व कार्यपालिका का है और आप उससे ही सुरक्षा चाहते होंगे किंतु त्रुटिवश यह पत्र मुझे प्रेषित हुआ प्रतीत होता है।' बता दें कि प्रजापति ने टंडन को 17 मार्च को पत्र लिखकर बंगलूरू में कैद विधायकों को छुड़ाने की अपील की थी।
विज्ञापन
इससे पहले प्रजापति ने राज्यपाल को लिखे पत्र में कहा था, मुझे 16 विधायकों के इस्तीफे किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त हुए हैं। सदन के नियमों के मुताबिक सभी विधायकों को व्यक्तिगत तौर पर प्रस्तुत होने के लिए कहा गया था, परंतु उनमें से कोई नहीं आया।
उन्होंने आगे लिखा, ऐसे में इस्तीफों को फिलहाल विचाराधीन रखा हुआ है। पत्र में आगे कहा गया है कि 16 विधायकों के परिजनों में से कुछ ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई है। मैं भी चिंतित हूं और आपसे अनुरोध करता हूं कि हमारे डर को दूर करने के लिए ठोस कदम उठाएं।
बता दें कि इससे पहले प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने राज्यपाल को पत्र लिखकर सदन अगली तारीख तक के लिए स्थगित होने हवाला देते हुए फ्लोर टेस्ट नहीं कराने को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब दिया था। बता दें कि स्वयं राज्यपाल लालजी टंडन ने भी मुख्यमंत्री कमलनाथ को पत्र लिखकर फ्लोर टेस्ट कराने और बहुमत साबित करने के लिए कहा था।
