फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leopards in Bhopal: Leopard rescued from well, Three leopards still missing, Leopard ate goat and escaped

5 Leopards in Bhopal: कुएं से तेंदुए का रेस्क्यू, एक ने पिंजरे में बकरा खाया और भाग निकला; तीन अब भी लापता 

Tue, 28 Dec 2021 02:34 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 28 Dec 2021 02:34 PM IST
सार

भोपाल और आसपास पांच तेंदुओं का मूवमेंट दर्ज हुआ है। एक तेंदुए को कुएं से रेस्क्यू किया गया। वहीं, एक तेंदुआ पिंजरे में चारे के तौर पर रखे बकरे को लेकर भाग गया। तीन तेंदुओं की रिपोर्ट हुई है, पर अब भी उनकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Leopards in Bhopal: Leopard rescued from well, Three leopards still missing, Leopard ate goat and escaped
MP News: भोपाल में कुएं में गिरे तेंदुए को खटिया पर बिठाकर पिंजरे में लाया गया। रात को उसे जंगल में छोड़ दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के भोपाल में अचानक तेंदुओं की मूवमेंट बढ़ गया है। पांच जगहों पर तेंदुओं को देखे जाने की सूचना है और यह शहर के चारों कोनों में है। एक तेंदुआ रामपुरा बालाचौन गांव के कुएं में गिर गया था, जिसका रेस्क्यू किया गया। वहीं, परवलिया कैम्प के आसपास 21 दिसंबर से सक्रिय तेंदुए को पकड़ने के प्रयास विफल हो गए। तेंदुए ने पिंजरे में चारे के तौर पर रखे बकरे को लिया और निकल भागा। पिंजरा बंद नहीं हुआ, जिससे उसे रेस्क्यू नहीं किया जा सका। शाहपुरा के पास स्वर्ण जयंती पार्क में तेंदुए की तलाश जारी है। वाल्मी पहाड़ी और ज्यूडिशियल अकादमी के पास मूवमेंट कर रहे तेंदुओं की तलाश जारी है। 
विज्ञापन


वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार  27 दिसंबर को बैरसिया रेंज के रामपुरा बालाचौन गांव में किसान लखन मीणा के घर में बने कुएं में सुबह करीब चार बजे तेंदुआ गिर गया। गुर्राहट से ही किसान की नींद खुली। उजाला हुआ तो पता चला कि तेंदुआ कुएं में गिर गया है। वन विभाग की टीम ने सुबह 8 बजे प्रयास शुरू किए और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद खटिया के सहारे उसे बाहर निकाला गया। देर रात उसे जंगल में छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन


वाल्मी पहाड़ी पर डायल-100 की टीम ने तेंदुआ दिखने की पुष्टि की है। यह इलाका स्वर्ण जयंती पार्क के पास है, जहां तीन दिन पहले तेंदुआ दिखा था। ज्यूडिशियल अकादमी के आसपास भी तेंदुए का मूवमेंट है, जो पिंजरे में नहीं फंसा है। सबसे रोचक किस्सा परवलिया कैम्प का रहा। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए चारे के तौर पर पिंजरे में बकरा बांधा था। तेंदुआ आया और बकरा लेकर भाग गया। अधिकारियों का कहना है कि बैलेंस बिगड़ने की वजह से पिंजरे का दरवाजा बंद नहीं हुआ।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed