फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   learn cooking with study otherwise it will create problem with mother in law: Anandi ben Patel

शिक्षा के साथ खाना बनाना सीखें, नहीं तो ससुराल में पहली लड़ाई सास से होगी: आनंदी बेन पटेल

Fri, 28 Sep 2018 10:13 AM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 28 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
learn cooking with study otherwise it will create problem with mother in law: Anandi ben Patel
ANANDI BEN PATEL - फोटो : SELF

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बालिका छात्रावास में लड़कियों को जीवन का पाठ पढ़ाया। बुधवार को आनंदी बेन कस्तूरबा बालिका छात्रावास में पहुंची जहां संवाद के दौरान बेटियों को पढ़ लिखकर अच्छा बनने के साथ रसोई के काम में सक्षम होने के लिए कहा है।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने कहा कि बालिकाएं बड़ी होकर ससुराल जाएंगी तो पहली लड़ाई ही सास से दाल नहीं बनाना आने पर होगी। इस दौरान,राज्यपाल ने बालिकाओं से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम पूछे और छात्राओं से हास-परिहास भी किया।
विज्ञापन


आगे सीख देते हुए राज्यपाल ने कहा कि छात्राओं को बाल नहीं काटने चाहिए यह महिलाओं की शान है। राज्यपाल इतने पर नहीं रुकी उन्होंने बालिकाओं से खाना बनाने का प्रश्न कई बार पूछा। खाना बनाने के बारे में छात्राओं से पूछते हुए उन्होंने कहा कि पढ़ने लिखने के साथ खाना बनाना भी आना चाहिए। दाल बनाना, सब्जी काटना, आटा गूंथना नहीं आया तो ससुराल जाते ही पहली लड़ाई सास से इसी बात को लेकर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए समूह बनाकर हॉस्टल में खाना बनाने की बात कही। उन्होंने जिला अस्पताल में वन स्टॉप सेंटर का लोकार्पण किया। प्रोटोकॉल तोड़कर राज्यपाल बच्चों के वार्ड में पहुंंचीं, वहां कोई जवाबदार नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed