फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Leader of the Opposition was bitten by dogs and protest was lodged by playing bands in corporation premises

अनोखा विरोध: नेता प्रतिपक्ष को आवारा कुत्तों ने काटा तो नगर निगम परिसर में बैंड बाजे बजाकर दर्ज कराया विरोध

Thu, 20 Jul 2023 10:22 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jul 2023 10:22 PM IST
सार

कांग्रेस नेता नगर निगम का विरोध करने के लिए निगम परिसर में बैंड बाजा लेकर पहुंच गए और वहां बैंड बजा कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही कुत्ते को खबरें दिखाकर जाने के लिए कहा। 

विज्ञापन
Leader of the Opposition was bitten by dogs and protest was lodged by playing bands in corporation premises
खंडवा में कांग्रेस ने बैंड बाजे के साथ प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खंडवा में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से परेशान होकर कांग्रेस नेता ने अनोखे तरीके से विरोध किया है। कांग्रेस नेता नगर निगम का विरोध करने के लिए निगम परिसर में बैंड बाजा लेकर पहुंच गए और वहां बैंड बजा कर अपना विरोध दर्ज कराया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कुंभकर्ण की तरह सोई हुई नगर निगम को जगाने के लिए उन्हें ये सब करना पड़ा। ताकि निगम की नींद खुले। 
विज्ञापन


बता दें कि खंडवा में कांग्रेस नेता और नगर निगम नेता प्रतिपक्ष को आवारा कुत्तों ने अपना निशाना बनाया है। बुधवार देर रात अपने घर लौट रहे नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर को आवारा कुत्तों ने काट लिया इसके बाद गुस्साए कांग्रेस नेताओं और पार्षदों ने निगम नेता प्रतिपक्ष के साथ मिलकर नगर निगम में जमकर हंगामा किया। बैंड बाजा और शहनाई बजाकर नगर निगम को जगाने का प्रयास किया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया है कि शहर में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया है कि लोगों को दिन-रात काट रहे हैं। नगर निगम ने करोड़ों रुपए की लागत से नसबंदी केंद्र बनाया है लेकिन वहां पर कुछ काम नहीं हो रहा है। नौबत यहां तक आ गई है कि आए दिन यह आवारा कुत्ते लोगों को काट रहे हैं उनकी जान ले रहे हैं। 
विज्ञापन

 

Leader of the Opposition was bitten by dogs and protest was lodged by playing bands in corporation premises
कांग्रेस ने कुत्ते को खबरें दिखाईं और जाने के लिए कहा। - फोटो : सोशल मीडिया
जमकर की नारेबाजी
खंडवा नगर निगम नेता प्रतिपक्ष ने बैंड बाजा और शहनाई लेकर नगर निगम पहुंचे जहां निगम कमिश्नर के गेट पर विरोध प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। बैंड बाजा और शहनाई बजाकर निगम के अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया। नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि नगर निगम में कुछ भी काम नहीं हो रहे हैं जनता के हित के। लोग परेशान हो रहे हैं। आवारा कुत्ते आम जनों को रोज निशाना बना रहे हैं। कल रात जब में खुद अपने घर लौट रहा था रास्ते में एक आवारा कुत्ते ने काट लिया इसके बाद में अस्पताल गया लेकिन वहां भी इंजेक्शन नहीं मिला। आज हम सभी पार्षद बैंड बाजा शहनाई लेकर इसलिए आए हैं, ताकि निगम कुंभकरण की नींद से जग जाए और लोगों के हितों में काम करना शुरू करे।

कुत्ते को दिखाई खबरें
कांग्रेसियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान एक कुत्ते को भी पकड़ा। उसे समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरें दिखाईं और कहा कि तूने इतने सारे लोगों को तो काट लिया है, अब यहां से चला जा। उनके कहने का मतलब था कि निगम तो सुन नहीं रहा, शायद कुत्ते ही उनकी बात सुन लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed