फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ladli Laxmi-2 will be launched in MP on May 8: CM Shivraj launched Maa Tujhe Praman Yojana

मध्य प्रदेश: सीएम शिवराज ने मां तुझे प्रमाण योजना का शुभारंभ किया, 196 लाडली लक्ष्मी बेटियां वाघा बॉर्डर के लिए रवाना  

Mon, 02 May 2022 03:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 02 May 2022 03:17 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार की मा तुझे प्रणाम योजना का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दोबारा शुभारंभ किया। योजना की शुरुआत में 196 लाडली लक्ष्मियों को वाघा बॉर्डर जा रही है।

विज्ञापन
Ladli Laxmi-2 will be launched in MP on May 8: CM Shivraj launched Maa Tujhe Praman Yojana
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार की मा तुझे प्रणाम योजना का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दोबारा शुभारंभ किया। योजना की शुरुआत में सबसे पहले 196 लाडली लक्ष्मी बेटियां वाघा बॉर्डर के लिए रवाना किया। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविन्द्र भवन में दोबारा मा तुझे प्रणाम योजना का शुभारंभ अवसर पर कहा कि मैं आज भगवान से प्रार्थना करता हूं कि मेरी बेटियों पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करते रहना। इनके पांव में कांटा न गड़े। इनको जीवन की हर खुशी मिले, जिससे देश और समाज की प्रगति में मेरी बेटियां अपना योगदान दे सकें। मुख्यमंत्री ने मा तुझे प्रणाम कार्यक्रम के बारे में बताया कि इसका उद्देश्य देशभक्ति का भाव पैदा करना है। उन्होंने बताया कि गांव की मिट्टी को ले जाकर हमारे देश की रक्षा करने वाले सैनिकों के माथे पर तिलक करेंगे और वहां की माटी का तिलक लगाकर आएंगे। वॉर्डर से लौटने के बाद गांव में अपने अनुभव का साझा करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने बेटियों से कहा कि हम जैसा सोचते हैं और करते हैं वैसा बन जाते हैं। मैं खुद छोटे से गांव में पैदा हुआ, मेरे पिताजी चाहते थे मैं डॉक्टर बनूं। मैं पढ़ने-लिखने में भी अच्छा था। नंबर भी अच्छे लाता था। लेकिन मेरे मन में जिद थी कि डॉक्टर बहुत इंपोर्टेंट हैं, लेकिन शिवराज कुछ और बड़ा कर। बड़ा करते करते मैँ मुख्यमंत्री बना और लाड़ली लक्ष्मी योजना बना दी। 
 
8 मई को लाडली लक्ष्मी-2 योजना लांच होगी
मुख्यमंत्री ने बताया कि 8 मई को प्रदेश में लाडली लक्ष्मी-2 योजना का शुभारंभ किया जाएगा। सीएम ने कहा कि कार्यक्रम में गांव-गांव में लाडली लक्ष्मी बेटियां एकत्रित होंगी, जिनसे मैं संवाद करुंगा। सीएम ने कहा कि 2007 में योजना को शुरू किया गया था। मेरे दिमाग में कल्पना आई थी कि बेटी पैदा हो तो लखपति हो। आज प्रदेश में 43 लाख योजनाएं है। उन्होंने बेटियों को हर क्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की बात कहीं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed