फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kuno National Park Sheopur Female cheetah Gamini cub died had a fracture in spine

Kuno National Park: मादा चीता गामिनी के पांच शावकों में से एक की फिर हुई मौत, रीढ़ की हड्डी में था फ्रैक्चर

Mon, 05 Aug 2024 09:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 05 Aug 2024 09:40 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता गामिनी के एक शावक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि शावक की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर था।

विज्ञापन
Kuno National Park Sheopur Female cheetah Gamini cub died had a fracture in spine
एक शावक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क से सोमवार को एक बार फिर से बुरी खबर आई है। इस बार मादा चीता गामिनी के एक शावक की मौत हुई है। रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर होने की वजह से यह शावक गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसने उपचार के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कूनो नेशनल पार्क के अधिकारियों ने सोमवार की रात 8:30 बजे प्रेस नोट जारी करके इसकी पुष्टि की है। जानकारी के अनुसार, मादा चीता गामिनी अपने पांच शावकों के साथ कूनो के बाड़े में रह रही थी। 29 जुलाई को वन विभाग का मैदानी अमला जब गश्त करने के लिए गामिनी के आसपास पहुंचा तो पांच में से चार शावक तो स्वस्थ थे। लेकिन एक ठीक से उठ नहीं पा रहा था। कुछ देर बाद वह दो पैरों पर चलने लगा। लेकिन उसका पिछला हिस्सा जमीन पर घसीटते हुए वह आगे बढ़ रहा था, जिसे तत्काल रेस्क्यू करके उपचार शुरू किया। लेकिन सोमवार को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आपको बता दें, इस पूरे मामले को कूनो नेशनल पार्क के डीएफवो द्वारा दो दिन से घायल शावक की कोई जानकारी नहीं दी और न ही यह जानकारी कूनो प्रबंधक ने बाहर आने दी। सीधे शावक की मौत का प्रेस नोट जारी किया, जिसमें दो दिन पहले घायल होने का हवाला दिया। कूनो प्रबंधन ने जारी प्रेस नोट में बताया कि अब कूनो नेशनल पार्क में शेष 13 वयस्क और 12 शावक चीते बचे हैं। जो स्वस्थ एवं सामान्य हैं। वयस्क चीतों को टिक एवं अन्य परजीवी संक्रमण की रोकथाम हेतु आवश्यक उपचार किया गया है। सभी चीतों की नियमित निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed