फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kuno National Park News: The talk of shifting of cheetahs from Kuno is just a rumour, DFO said this

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क से चीतों की शिफ्टिंग की बातें सिर्फ अफवाह, डीएफओ ने कही ये बात

Fri, 28 Apr 2023 09:21 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 28 Apr 2023 09:21 AM IST
सार

कूनो नेशनल पार्क में उदय और साशा की मौत के बाद चीतों को दूसरी जगह शिफ्ट करने की बातें सामने आ रही थी। हाल ही में कूनो के डीएफओ प्रकाश वर्मा ने मीडिया से चर्चा की और इन बातों को निराधार बताया।

विज्ञापन
Kuno National Park News: The talk of shifting of cheetahs from Kuno is just a rumour, DFO said this
फाइल फोटो - फोटो : Kuno National Park

विस्तार

श्योपुर जिले में स्थित कूनो नेशनल पार्क में 24 अप्रैल को उदय नाम के चीते की मौत हो गई, जिसकी वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है। एक महीने के अंतराल में कूनो में दो चीतों की मौत हो गई। इन दो चीतों की मौत के बाद चीतों से जुड़ी नई नई अफवाहें सुनने को मिल रही हैं। चीतों की मौत के बाद लगातार अटकलें लगाई जा रही थी कि चीतों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जा सकता है, जबकि कूनो नेशनल पार्क की योजना में ही ऐसा है कि यहां 20 से ज्यादा एनिमल नहीं रखे जा सकते।
विज्ञापन


चीतों की शिफ्टिंग को लेकर हाल ही में कूनो वन मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की। इस पर DFO प्रकाश वर्मा ने बताया कि चीते उदय की मौत का कोई कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। डॉक्टर की टीम सैंपल लेकर गई हैं, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उदय की मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में उदय की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को माना जा रहा है। दूसरे चीतों में फिलहाल किसी भी तरह के लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। उदय को आइसोलेशन में रखा गया था, लिहाजा बाड़े का कोई और चीता उसके संपर्क में नहीं था।
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने चीतों की मौत के बाद शिफ्टिंग के सवाल पर कहा कि योजना के अनुसार कूनो में 20 से ज्यादा जानवरों को नहीं रखा जा सकता। प्रारंभिक स्टेज पर भी दो से चार एनीमल को शिफ्ट करने का प्रावधान था, जिसकी बात चल रही थी। अगर दूसरी जगह तैयारियां हो गई होंगी तो वहां पर शिफ्ट करने की बात आगे सोची जा सकती है। हालांकि अभी तत्काल में चीतों की शिफ्टिंग वाली कोई बात नहीं है। इस तरह की जो बातें आ रही हैं वह निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed