फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kuno National Park 12 leopards will come from South Africa this month

Kuno National Park: दक्षिण अफ्रीका से इसी महीने आएंगे 12 चीते, कूनो अभयारण्य में बढ़ेगा कुनबा

Thu, 05 Jan 2023 12:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Jan 2023 12:28 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जनवरी महीने में 12 और चीते आने वाले हैं। इन चीतों को दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया जा रहा है। 12 चीतों में सात नर और पांच मादा हैं।

विज्ञापन
Kuno National Park 12 leopards will come from South Africa this month
इसी महीने आएंगे 12 चीते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ चीते आने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका से भी 12 चीते लाने की तैयारी जोर शोर से शुरू हो गई है। दक्षिण अफ्रीका में साढ़े तीन महीने से 12 चीते क्वॉरेंटाइन हैं, जिन्हें जल्द ही भारत लाया जाना है। वहीं, कूनो नेशनल पार्क इसी महीने दक्षिण अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए क्वॉरेंटाइन बाड़े तैयार कर रहा है। अब तक आठ क्वॉरेंटाइन एनक्लोजर तैयार किए जा चुके हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 12 चीतों के आगमन के लिए आठ संगरोध बाड़े तैयार कर लिए गए हैं, जबकि दो और तैयार करने को कहा गया है। इसलिए पहले से मौजूद दो क्वॉरेंटाइन बाड़े को संशोधित करने जा रहे हैं, जो पहले आने वाले आठ चीतों के लिए तैयार किए गए थे। कूनो नेशनल पार्क के एक अधिकारी ने बताया, हर संगरोध बाड़े की माप 22X50 मीटर होगी। 12 चीतों के लिए तैयारी की गई थी, हालांकि दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के अभाव में मामला विलंबित हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


वन मंत्री ने किया निरीक्षण...
वहीं, पिछले दिनों केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र सिंह भी श्योपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने कूनो अभ्यारण पहुंचकर चीतों के बाड़े का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चीतों से जुड़ी हर गतिविधि के बारे में कूनो के अधिकारियों से जानकारी ली थी। अफ्रीका से आने वाले 12 चीतों के लिए किए गए इंतजामों को भी बारीकी से देखा था। वहीं, राष्ट्रीय कूनो अभ्यारण्य के डीएफओ प्रकाश शर्मा ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से 12 चीतों को लाने की तैयारियां उच्च लेवल पर चल रही है।

बता दें कि कूनो में आठ नए बाड़े बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि हम पूरी तरह से नए चीतों के स्वागत के लिए तैयार हैं। नीमीबिया से आठ चीते भारत आए थे, जिन्हें 17 सितंबर को पीएम मोदी ने अपने जन्मदिन के दिन कूनो में बाड़े में छोड़ा था। इसमें पांच मादा चीता थे। वहीं अब इन चीतों का कुनबा बढ़ने वाला है। जल्द ही 12 दक्षिण अफ्रीकी चीतों को लाया जाएगा। इसके बाद कूनो पार्क में चीतों की संख्या 20 हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed