फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kundalpur Panchkalyan Festival: Devotees will be able to shower flowers at the world's highest temple, air service started

कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव: विश्व के सबसे ऊंचे जिनालय पर श्रद्धालु कर सकेंगे पुष्पवर्षा, हवाई सेवा शुरू

Fri, 18 Feb 2022 06:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 18 Feb 2022 06:16 PM IST
सार

जैन तीर्थ कुण्डलपुर में श्रद्धालुओं के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है। 3100 रुपये में एक ट्रिप की रोमांचक यात्रा का लाभ लिया जा सकता है। साथ ही जिनालय के ऊपर एक हजार फीट से पुष्पवर्षा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Kundalpur Panchkalyan Festival: Devotees will be able to shower flowers at the world's highest temple, air service started
जैन तीर्थ कुंडलपुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंडलपुर पंचकल्याणक महोत्सव में अब श्रद्धालु तार्थ दर्शन के लाभ के साथ ही हवाई यात्रा भी कर सकेंगे। जैन तीर्थ कुण्डलपुर में श्रद्धालुओं के लिए हवाई सेवा शुरू की गई है। महज 3100 रुपये में यहां आने वाले लोग एक ट्रिप की रोमांचक यात्रा का सकते हैं। श्रद्धालु हवाई सेवा के माध्यम से विश्व के सबसे ऊंचे जिनालय में एक हजार फीट से पुष्पवर्षा भी कर सकते हैं। पंचकल्याण महोत्सव समिति ने गुरुवार से हवाई सेवा शुरू की गई है। अभी तीन हेलिकॉप्टर चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


कुण्डलपुर में बन रहा जिनालय में 500 फीट की ऊंचाई पर है। वहीं बेस से 2 किमी की चढ़ाई है। जिनालय तक पहुंचने के लिए सड़क बन चुकी है। लोग ऑटो या बस के जरिए यहां तक पहुंच सकते हैं। हेलिकॉप्टर से टेंट सिटी और पहाड़ी पर स्थापित जिनालय की भव्यता बेहद आकर्षक है, जिसे देखने का अपना ही एक आनंद है। श्रद्धालु यहां 3100 रुपये में तीन राउंड लगा सकते हैं। हेलिपैड कुण्डलपुर-कटनी मार्ग पर बनाया गया है। समिति ने रविवार से शुल्क में बदलाव करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed