फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Kid left alone in car dies of suffocation

परिवार की लापरवाही, चली गई मासूम की जान

Sat, 05 Jul 2014 01:54 PM IST
Updated Sat, 05 Jul 2014 01:54 PM IST
विज्ञापन
Kid left alone in car dies of suffocation
न्यू मार्केट जैसे व्यस्ततम बाजार में कपड़ा व्यापारी का ढाई का साल बच्चा कार की चाबी लेकर कार में चला गया। वह दो घंटे तक कार में बंद रहा, लेकिन परिवार के लोगों को पता नहीं चला।
विज्ञापन


जब उसे कार से निकाला तो वह अचेत था। अस्पताल ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि आक्सीजन नहीं मिलने से बच्चे की मौत 30-45 मिनट में ही हो गई थी।
विज्ञापन


अचेत मिला बच्चा

Kid left alone in car dies of suffocation

शुक्रवार को हुई इस घटना में नवरंग साड़ी हाउस के संचालक दीपक नायक (जैन) माता-पिता, पत्नी और बच्चों सहित मंदिर गए थे। दीपक और उनके पिता कमल जैन दुकान पर ही रुक गए।

उनकी पत्नी और मां दूसरी मंजिल पर बने घर में चले गए। जहां दीपक नायक ने सोचा कि अतिशत अपनी मां के साथ ऊपर चला गया है, वहीं उसकी मां को लगा कि वह दुकान पर ही है।

जब दीपक की पत्नी छोटे बेटे अतिशय जैन को ढूंढते हुए नीचे आई तो वह उन्हें दिखाई नहीं दिया। ढूंढने पर वह दीपक नायक की कार स्विफ्ट डिजायर में अगली सीट के नीचे बेहोशी की हालत में मिला। गाड़ी की चाबी भी कार के अंदर मिली।

डुप्लीकेट चाबी से निकाला बाहर

Kid left alone in car dies of suffocation

डुप्लीकेट चाबी से अतिशय को बाहर निकाला गया। अस्पताल में डाक्टरों ने बताया कि अतिशय की मौत हो चुकी है। दीपक के दादा कमल जैन का कहना है कि शायद बच्चा चाबी लेकर कार में अंदर चला गया लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाया।

शीशे बंद होने के कारण उसका दम घुट गया। बच्चे का अंतिम संस्कार करने के बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जरूरत पड़ी तो दफनाए गए शव को निकालकर उसका पोस्टमार्टम भी करवाया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed