{"_id":"63dfddfd92db781f884b213f","slug":"khelo-india-starts-at-sahastradhara-today-players-will-play-for-canoe-slalom-medals-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India: खेलो इंडिया का सहस्त्रधारा पर आगाज आज, कैनो स्लैलम के मेडल्स के लिए जलधारा में खेलेंगे खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India: खेलो इंडिया का सहस्त्रधारा पर आगाज आज, कैनो स्लैलम के मेडल्स के लिए जलधारा में खेलेंगे खिलाड़ी
Sun, 05 Feb 2023 10:19 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 Feb 2023 10:19 PM IST
सार
खरगोन जिला की खेल अधिकारी पवि दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे सहस्त्राधारा पर उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद छह और सात फरवरी को होने वाली कैनो स्लैलम प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।
विज्ञापन
कैनो स्लैलम प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खेलो इंडिया 2022 के अंतर्गत सोमवार को सहस्त्रधारा पर कैनो स्लैलम प्रतियोगिता का आगाज होगा। सहस्त्राधारा में कैनो स्लैलम के लिए खिलाड़ी अपना जौहर दिखाएंगे। महेश्वर की सहस्त्रधारा में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत वॉटर गेम्स खेले जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी पवि दुबे ने बताया कि सोमवार सुबह नौ बजे सहस्त्राधारा पर उद्घाटन समारोह होगा। इसके बाद छह और सात फरवरी को होने वाली कैनो स्लैलम प्रतियोगिता की शुरुआत होगी। कैनो स्लैलम प्रतियोगिता में 15 राज्यों के 16 पुरुष और 16 महिला खिलाड़ी शामिल होंगे।
खेल अधिकारी दुबे ने कहा कि पहले दिन आठ-आठ महिला-पुरुष दोनों वर्ग की एक-एक इवेंट होगा। प्रतियोगिता के बाद सहस्त्रधारा पर ही मेडल्स सेरेमनी में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक से नवाजा जाएगा। इस नेशनल गेम्स में प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी शिरकत करेंगी। उनके निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 12 बजे पहुँचेगी।
विज्ञापन
कैनो स्लैलम का तकनीकी पहलू
कैनोइंग के कोच श्री गुप्ता के अनुसार सहस्त्रधारा में करीब 150-200 मीटर की दूरी पर कुल 18 गेट हवा में टांगे जाएंगे। इनमें से 12 गेट बहते पानी की दिशा में होंगे। इनका एक विशेष रंग हरा सफेद और छह गेट बहाव के विपरीत होंगे, इनका रंग लाल और सफेद पट्टी में होगा। ताकि खिलाड़ी बेहतर तरह से समझ सकें। अब इन गेट्स को टफ करने पर दो सेकेंड की पेनल्टी और गेट को मिस करने पर 50 सेकेंड की पेनल्टी होगी। जिस खिलाड़ी का सबसे कम समय होगा वो मेडल्स का हकदार होगा। कैनो स्लैलम में दो पुरुष खिलाड़ी और दो महिला खिलाड़ियों के लिए कुल चार मेडल्स के लिए यूथ गेम्स की प्रतियोगिता हो रही है।
इन माध्यमों पर देख सकेंगे सीधा प्रसारण
खेलो इंडिया के तहत हो रही इस प्रतियोगिता के लिए सीधा प्रसारण किया जाएगा। जिले के नागरिकों के लिए घर बैठे कैनो स्लैलम के आनंद के लिए जनसंपर्क सोशल मीडिया के यूट्यूब चैनल और कलेक्टर खरगोन के फेसबुक पेज व ट्विटर अकाउंट से लाइव किया जाएगा। इसके अलावा अगर कोई स्थानीय चैनल लाइव करना चाहे तो उन्हें भी लाइव स्ट्रीमिंग के द्वारा फीड दिया जाएगा।