फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Narmada Jayanti Festival festival starts by lighting lamp with sunrise in Khargone

Narmada Jayanti Festival: सूर्योदय के साथ ज्योत प्रज्वलित कर महोत्सव शुरू, नर्मदा का अभिषेक कर होगी महाआरती

Sat, 10 Feb 2024 03:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 10 Feb 2024 03:30 PM IST
सार

सूर्योदय के साथ ज्योत प्रज्वलित कर नर्मदा जयंती महोत्सव की शुरुआत हुई। बसंत उत्सव मनाकर 301 लीटर दूध से अभिषेक होगा।

विज्ञापन
Narmada Jayanti Festival festival starts by lighting lamp with sunrise in Khargone
नर्मदा जयंती महोत्सव की शुरुआत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में खरगोन जिले के बड़वाह में नर्मदा घाट पर शनिवार सुबह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन अर्चन किया गया, जिसके बाद सूर्योदय के साथ ज्योत प्रज्वलित कर सात दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव के भव्य आयोजन की शुरुआत की गई। इसके समापन पर 301 लीटर दूध से मां नर्मदा का अभिषेक कर महाआरती की जाएगी, जिसमें हेलीकाॅप्टर द्वारा पुष्प वर्षा करवाई जाएगी। बता दें कि यह पूरा आयोजन मां मेकल सेवा संस्था के द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन


खरगोन के बड़वाह नगर में नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा घाट पर शनिवार सुबह से मां मेकल सेवा संस्था के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साथ मां नर्मदा का पूजन करते हुए भगवान सूर्य नारायण के उदय के समय ज्योत प्रज्वलित कर सप्त दिवसीय आयोजन की शुरुआत की। इस सात दिवसीय आयोजन में प्रतिदिन दोपहर में कन्या भोजन के साथ ही कई धार्मिक आयोजन होंगे। वहीं, शाम सात बजे हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 108 दीपों से मां नर्मदा की महाआरती भी होगी, जिसके बाद धार्मिक भजनों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


मां नर्मदा का अभिषेक कर होगी महाआरती
इसके साथ ही इस नर्मदा जयंती महोत्सव में पहले बसंत पंचमी के मौके पर 14 फरवरी को भव्य अतिशबाजी करते हुए बसंत उत्सव मनाया जाएगा, जिसके बाद आगामी 16 फरवरी को सुबह 8 बजे के समय 301 लीटर दूध से मां नर्मदा का अभिषेक किया जाएगा। उसके बाद दोपहर 12 बजे महाआरती का आयोजन होगा, जिसमें हेलीकाॅप्टर के द्वारा पुष्प वर्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धा और विश्वास से शुरू हुआ आयोजन
वहीं, इस आयोजन को लेकर पंडित गिरजा शंकर अत्रे ने बताया कि जग कल्याण के लिए मां भगवती नर्मदा जी की भगवान सूर्यनारायण के साक्षी में उदय होते हुए इस ज्योत का आज प्रारंभ हुआ है। सात दिवसीय आयोजन मां भगवती का प्रारंभ हुआ है। अभी मां से प्रार्थना करके भगवान सूर्यनारायण के साक्षी में ज्योत प्रज्वलित हो चुकी है। अब सायंकालीन मां भगवती की महाआरती होगी और उसके पूर्व 11 बजे पूजन करके कन्याओं का भोजन प्रारंभ किया जाएगा। यह सप्त दिवसीय आयोजन बड़े श्रद्धा और विश्वास के साथ में मां नर्मदा जी का आयोजन होते आ रहा है। मां मेकल संस्था के द्वारा ये आयोजन प्रारंभ हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed