फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone News ›   Khargone News: Sharad Purnima Remembrance Festival organized, Chunari offered to Mother Narmada

Khargone News: शरद पूर्णिमा स्मरण भावांजलि महोत्सव का आयोजन, मां नर्मदा को अर्पित की गई चुनरी

Tue, 31 Oct 2023 10:33 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 31 Oct 2023 10:33 AM IST
सार

Khargone News: श्रीराम कुटी धार्मिक एवं परमार्थिक न्यास द्वारा 51वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शरद पूर्णिमा स्मरण भावांजलि महोत्सव का आयोजन किया गया, भवानी माता चौक महेश्वर पहुंची, जहां से यात्रा चुनरी यात्रा के रूप में नर्मदा तट तक पहुंची।

विज्ञापन
Khargone News: Sharad Purnima Remembrance Festival organized, Chunari offered to Mother Narmada
चुनरी यात्रा में शामिल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रविवार को जय जय सियाराम श्रीराम कुटी धार्मिक एवं परमार्थिक न्यास द्वारा 51वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में शरद पूर्णिमा स्मरण भावांजलि महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें प्रातः 6:00 बजे वाहन से धार्मिक शोभायात्रा प्रारंभ होकर 11:00 भवानी माता चौक महेश्वर पहुंची, जहां से यात्रा चुनरी यात्रा के रूप में नर्मदा तट तक पहुंची। नर्मदा घाट पर मां नर्मदा का अभिषेक एवं चुनरी अर्पण के बाद सुंदरकांड पाठ के बाद महाआरती व दीपदान अहिल्या घाट पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के बाद महाप्रसादी का आयोजन जय जय सियाराम बाबा कुटी आश्रम पर हुआ। स्मरण भावांजलि महोत्सव में जय जय सियाराम श्रीराम कुटी धार्मिक एवं परमार्थिक न्यास के संस्थापक एवं शिष्य महावीर दासजी महाराज, न्यास के अध्यक्ष चंद्रशेखर कर्णिक, उपाध्यक्ष प्रकाश यादव, कोषाध्यक्ष विकास दुबे, सचिव जितेंद्र नेगी एड्वोकेट, सहसचिव दाऊलाल सराफ एवं न्यासीगण बसंत कुमार भाटी, विजय जोशी, सुभाष अग्रवाल, शमशेर यादव इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


जयसिया बाबा साहेब का निर्वाण उत्सव मनाया
नर्मदा किनारे श्री राम कुटी में पचास के दशक में साधना रत रहे, वीतरागी सेव की जय-जय सियाराम बाबा की 51वीं निर्माण तिथि पर शरद उत्सव के अवसर पर रविवार को बाबा साहेब के इंदौर के भक्तों ने शोभा यात्रा निकाली। चुनरी यात्रा भजन के साथ अहिल्या घाट पर पहुंची, जहां वैदिक मंत्रों के साथ माँ नर्मदा को चुनरी अर्पित की गई। दोपहर में सुंदरवाडे की राम कुटी में माँ नर्मदा अभिषेक,सामूहिक पाठ महाकाली एवं दीपदान अहिल्या घाट पर सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed