फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Security increased in the city on the last Friday of Ramadan, curfew relaxed for 4 hours, heavy police force deployed

खरगोन उपद्रव: अलविदा जुमे पर नमाज पढ़ने की इजाज़त नहीं, शहर में सुरक्षा बढ़ाई गई, कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील

Fri, 29 Apr 2022 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 29 Apr 2022 11:41 AM IST
सार

खरगोन में रमजान के आखिरी जुमे और ईद के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। लोगों को रमजान माह के आखिरी जुमे की नमाज सार्वजनिक स्थलों में पढ़ने की इजाज़त नहीं दी गई है। कर्फ्यू में मिलने वाली ढील को कम कर 4 घंटे की राहत दी गई है।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Security increased in the city on the last Friday of Ramadan, curfew relaxed for 4 hours, heavy police force deployed
खरगोन में भारी पुलिस बल तैनात। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन में रमजान के आखिरी जुमे और ईद के चलते भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर जुमे की नमाज अदा करने की इजाजत नहीं दी है। प्रशासन ने लोगों से घर में ही नमाज अदा करने की गुजारिश की है।वहीं, रोज 8 से 2 बजे तक मिलने वाली कर्फ्यू में छूट को कम कर कर्फ्यू में शुक्रवार को 4 घंटे की ही ढील दी गई है। जिला प्रशासन ने लोगों को सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक बिना वाहनों के जरूरी सामान खरीदने की छूट दी है।
विज्ञापन


शहर में शुक्रवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिला पुरुष दोनों को बिना वाहनों के कर्फ्यू में छूट दी गई। इस संबंध में अपर कलेक्टर  एसएस मुजाल्दा ने आदेश जारी किये हैं। आदेशानुसार सभी सेवाओं के साथ बैंक व पोस्ट ऑफिस भी खोले जा सकेंगे। वहीं, बसों के आवागमन और कृषि मंडी में आने वाले वाहनों को भी छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। जारी आदेश में यह छूट धारदार हथियार जैसे चाकू-छूरी, हसियां, दराती, फाल्या की दुकानों, धार्मिक स्थलों, पेट्रोल पंप और केरोसिन पर लागू नहीं होगी।
विज्ञापन


बता दें खरगोन में 10 अप्रैल रामनवमी के दिन दो समुदायों के बीच पथराव और आगजनी की घटना के बाद कर्फ्यू लगाया गया था। 20 दिन बाद धीरे-धीरे दंगा प्रभावित क्षेत्रों के हालात सुधर रहे हैं। हालांकि एहतियात बरतते हुए जिला प्रशासन समय-समय पर कर्फ्यू में ढील की समय सीमा को घटाता रहता है। अब तक लोगों को वाहन चलाने की अनुमति नहीं दी गई है। महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, हनुमान जयंती पर प्रशासन ने मंदिरों, गिरिजाघरों को खोलने की अनुमति नहीं दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, खरगोन उपद्रव में अब तक पुलिस 154 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। 106 फरार आरोपियों पर पुलिस ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। मामले में अब तक 63 एफआईआर दर्ज की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed