फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone nuisance: Hanuman birth anniversary celebrated under guard, locks in temples, devotees visited from outside

खरगोन उपद्रव: पहरे में मना हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में ताले, श्रद्धालुओं ने बाहर से किए दर्शन

Sat, 16 Apr 2022 02:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 16 Apr 2022 02:26 PM IST
सार

खरगोन में सुबह दो घंटे मिली कर्फ्यू से छूट में लोगों ने मंदिरों के बाहर से ही दर्शन किए। आला अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। दिन में भी 3 से 5 बजे तक छूट दिए जाने की जानकारी है।

विज्ञापन
Khargone nuisance: Hanuman birth anniversary celebrated under guard, locks in temples, devotees visited from outside
सुबह दो घंटे मिली कर्फ्यू से छूट में लोगों ने मंदिरों के बाहर से ही दर्शन किए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खरगोन में हालात तेजी से सामान्य हो रहे है। शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव के दौरान पुलिस-प्रशासन ने अतिरिक्त सतर्कता बरती। ऐहतियातन मंदिर बंद रखे गए। सुबह दो घंटे मिली कर्फ्यू से छूट में लोगों ने मंदिरों के बाहर से ही दर्शन किए। आला अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। दिन में भी 3 से 5 बजे तक छूट दिए जाने की जानकारी है।
विज्ञापन


खरगोन में 10 अप्रैल रामनवमी पर हुए उपद्रव के बाद से ही पुलिस के आला अफसर खरगोन में ही डेरा डाले हैं। लगातार ऐहतिहात बरती जा रही है। शुक्रवार को भी जुमे की नमाज और गुड फ्राईडे की प्रार्थनाएं घरों से ही की गई थीं। आज हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। कोई भी मंदिर नहीं खुले। सुबह 10 से 12 बजे के बीच कर्फ्यू में ढील दी गई थी। इसी दौरान भक्तों ने मंदिरों के बाहर से ही दर्शन किए। प्रशासन लगातार नजर रखे हुए है। शहर में भ्रमण कर लोगों से टीम ने हाल-चाल भी जाने। बता दें कि तीन दिन से जिला प्रशासन कर्फ्यू में दो-दो घंटे की छूट दे रहा है। इस दौरान लोग जरूरत का सामान खरीदने के लिए घरों से बाहर निकलते हैं। शनिवार को दिन में 3 से 5 के बीच भी छूट दी जा सकती है।
विज्ञापन


कलेक्टर अनुग्रहा पी. ने बताया कि छूट शांतिपूर्ण रही। आज भी हालात सामान्य रहे। 10 से 12 बजे कर्फ्यू में 2 घंटे की छूट दी गई थी। कलेक्टर ने बताया कि फिलहाल कोई भी धार्मिक स्थल खोला नहीं जाएगा। जिले में अन्य धार्मिक-राजनीतिक जुलूसों पर प्रतिबंध है। जिला मुख्यालय छोड़कर अन्य स्थानों पर पूजन-भंडारे किए जा सकते हैं। नागरिक आवश्यक सामग्री सब्जी, फल, दूध, किराना सामान और मेडिकल के अलावा इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग दुकानें, मिष्ठान और नमकीन की शॉप खोल सकेंगे। कलेक्टर ने आदेशित किया है कि दुकानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर 5 या 5 से ज्यादा नागरिक खड़े होकर एकत्रित नही होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Khargone nuisance: Hanuman birth anniversary celebrated under guard, locks in temples, devotees visited from outside
हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों को बंद रखने का निर्णय लिया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
गुजरात से मदद करने आए चार लोग हिरासत में
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि शुक्रवार को वर्ग विशेष के चार संदिग्ध एसडीएम कार्यालय पहुंचे। शंका होने पर पुलिस ने चारों को हिरासत में लिया। प्राथमिक पूछताछ में संदिग्धों ने बताया कि वे यहां लोगों की मदद करने आए हैं। कर्फ्यू लगे होने के बावजूद गुजरात से यहां तक आना शंका पैदा कर रहा है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि कार से करीब 15 हजार रुपये खर्च कर 30 हजार रुपये की मदद करने आना बताया जा रहा है। इनके साथ कुछ स्थानीय लोग भी एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे, उनकी पहचान होना शेष है। आनंद नगर में पथराव की अफवाह के बाद प्रशासन ने अब कड़ा रुख अपनाने की बात कही है। एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि अफवाहों और इंटरनेट मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट पर संबंधित व्यक्ति या एडमिन सहित उस पोस्ट को अन्यत्र भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खरगोन दंगे में लापता महिला लक्ष्मीबाई का मिला सुराग
पिछले पांच दिनों से खरगोन पुलिस प्रशासन के मुसीबत बनी लापता महिला लक्ष्मीबाई का सुराग मिल गया है। खरगोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार लापता होने की खबर वायरल होने के बाद पुलिस ने महिला के परिजनों से कड़ाई से पूछताछ की, जिसमें संदेह जताया गया कि महिला लक्ष्मीबाई अपने प्रेमी संदीप के साथ दंगे के दौरान भाग निकली। वहीं आरोपी संदीप का मोबाइल बंद मिल रहा है, जिसके कारण पुलिस को उसकी लोकेशन ढूंढने में कठिनाई हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed