Hindi News
›
Photo Gallery
›
Madhya Pradesh
›
Khargone nuisance: Four hours relaxation in curfew, increased activity in markets, administration is monitoring the situation
{"_id":"625bb703e42182368b7b2063","slug":"khargone-nuisance-four-hours-relaxation-in-curfew-increased-activity-in-markets-administration-is-monitoring-the-situation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खरगोन उपद्रव: कर्फ्यू में रविवार सुबह चार घंटे की ढील, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, दिन में भी दी दो घंटे छूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरगोन उपद्रव: कर्फ्यू में रविवार सुबह चार घंटे की ढील, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, दिन में भी दी दो घंटे छूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 17 Apr 2022 03:41 PM IST
सार
खरगोन कर्फ्यू में रविवार सुबह चार घंटे की ढील दी गई। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बाजार खुल रहे। बाजारों में चहल-पहल सामान्य दिनों की तरह नजर आई। आज की ढील में सैलून, बर्तन, खाद बीज की दुकानें भी खोली गईं। पूरे समय पुलिस-प्रशासन की टीम अलर्ट रही। दिन में 3 से पांच बजे तक भी कर्फ्यू में छूट दी गई है।
विज्ञापन
1 of 3
खरगोन कर्फ्यू में रविवार सुबह चार घंटे की ढील दी गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
खरगोन कर्फ्यू में रविवार सुबह चार घंटे की ढील दी गई। सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बाजार खुल रहे। बाजारों में चहल-पहल सामान्य दिनों की तरह नजर आई। आज की ढील में सैलून, बर्तन, खाद बीज की दुकानें भी खोली गईं। पूरे समय पुलिस-प्रशासन की टीम अलर्ट रही। इधर कलेक्टर ने आदेश निकालकर दिन में 3 से पांच बजे तक भी कर्फ्यू में छूट दी है।
अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। यह छूट महिला-पुरुष के लिए लागू रहेगी। रविवार को सैलून, इलेक्ट्रॉनिक, खाद बीज, हार्डवेयर और बर्तन की दुकानें भी खोलने की इजाजत दे दी गई है। सब्जी, फल, दूध, किराना सामान, मेडिकल, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, मिठाई और नमकीन शॉप्स खोलने की इजाजत इससे पहले ही दी जा चुकी है। गाड़ियों पर अभी भी पाबंदी रहेगी।
2 of 3
खरगोन में पुलिस ने शनिवार रात फ्लैग मार्च भी निकाला।
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 10 अप्रैल रामनवमी के जुलूस पर पथराव के बाद शहर का माहौल तनावपूर्ण हो गया था, ऐहतियात के तौर पर शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया था। 14 अप्रैल को दो-दो घंटे के लिए महिलाओं को छूट दी गई, ताकि वे जरूरी सामान की खरीदारी कर सकें। 15 अप्रैल को महिला-पुरुष दोनों को छूट के दायर में रखा गया। 16 अप्रैल को भी दो-दो घंटे की छूट दी गई। रविवार को बाजार का दायरा बढ़ाया है, कई दुकानों को खोलने की इजाजत दी गई। छूट के दौरान पुलिस व प्रशासन की टीम लगातार शहर में भ्रमण कर स्थिति पर नजर रखते दिखाई दी। शनिवार रात भी पुलिस-प्रशासन ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला।
3 of 3
कमिश्नर भी खरगोन में ही हैं, वे लगातार टीम से और लोगों से स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं।
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार तक हुए सर्वे के अनुसार 122 दुकानों, मकानों, वाहनों और हाथ ठेला सहित घायलों का डेटा संग्रहित किया गया है। प्राथमिक सर्वे के अनुसार इसमें करीब सवा दो करोड़ की नुकसानी सामने आई है। 50 घायलों को भी शामिल किया है। तहसीलदार योगेंद्र मौर्य के अनुसार घायलों में 50 व्यक्ति हैं, हालांकि यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। तीन दिनों शहर में हुई नुकसानी के लिए कलेक्टर अनुग्रहा पी. ने अमले को साथ लेकर सर्वे किया है। तहसीलदार मौर्य ने बताया कि नुकसानी की क्षति के लिए पूर्ण सर्वे के बाद शासन को प्रस्ताव भेजे जाएंगे। अब तक प्राप्त डेटा के आधार पर अनुमानित आकलन किया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।