फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khargone Accident: Checks for financial assistance handed over to the relatives of the deceased and the injure

Khargone Hadsa: मृतकों के परिजनों और घायलों को सौंपे गए आर्थिक सहायता राशि के चेक, हादसे में हुई थी 25 की मौत

Thu, 11 May 2023 08:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खरगोन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 11 May 2023 08:17 AM IST
सार

खरगोन कलेक्टर ने बुधवार को बस हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों, गंभीर घायलों और सामान्य घायलों को आर्थिक सहायता राशि के चेक वितरित किए।

विज्ञापन
Khargone Accident: Checks for financial assistance handed over to the relatives of the deceased and the injure
चेक बांटते कलेक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खरगोन में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक कुल 25 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों को शासन के खर्च पर सम्पूर्ण इलाज कराने के साथ ही हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये और गंभीर घायलों को 50 हजार के साथ ही सामान्य घायलों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी, जिसके चेक बुधवार को जिला कलेक्टर ने बस यात्रियों के परिजनों को सौंपे। 
विज्ञापन


खरगोन में मंगलवार को हुई बस दुर्घटना में बुधवार तक कुल 24 बस सवारों की मौत की पुष्टि हुई थी। तो वहीं घायल हुए 47 बस सवारों में से लगभग 25 घायल अस्पतालों में अपना इलाज करवा रहे हैं। हादसे के बाद ही मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने घायलों को शासन के खर्च पर उपचार कराने के साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार तथा सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुसार ही बुधवार को खरगोन कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने त्वरित रूप से पूरी प्रक्रिया कराते हुए मृतकों के परिजनों के बैंक खाते में चार-चार लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये व सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपये के चेक सौंपे। 
विज्ञापन


जिला कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने बुधवार शाम जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों को दिए जा रहे उपचार की जानकारी लेकर उनके हालचाल जाने । जिसके बाद कलेक्टर वर्मा ने आर्थिक सहायता के चेक परिजनों को वितरित किये। कलेक्टर वर्मा ने बताया कि जिला अस्पताल और विराज हॉस्पिटल में उपचाररत घायलों को चेक प्रदान किए गए हैं। जबकि कुछ मरीज उपचार होने के बाद डिस्चार्ज किये गए हैं। ऐसे मरीजों को भी उनके घर चेक प्रदान किए जाएंगे। वहीं, इंदौर में इलाज करा रहे घायलों के परिचितों को जिला अस्पताल में ही चेक प्रदान किए गए। हादसे में कुल 46 घायलों में से 18 गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये व 13 सामान्य घायलों को 25-25 हजार रुपये के चेक प्रदान किए गए। इस तरह बुधवार को जिला प्रशासन के द्वारा कुल 32 चेक बांटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed