फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa UP youth being killed in Khandwa after asking his name during investigation youth narrated his ordeal

Khandwa News: यूपी के युवक को खंडवा में नाम पूछकर मारने का मामला, पड़ताल में युवक ने सुनाई ये आप बीती

Sat, 19 Oct 2024 09:40 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 19 Oct 2024 09:40 PM IST
सार

खंडवा के नंदकुमार सिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के चौथे फ्लोर पर भर्ती युवक अय्यूब ने बताया कि यह वायरल वीडियो उन्हीं का है। वही, इस घटना में घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Khandwa UP youth being killed in Khandwa after asking his name during investigation youth narrated his ordeal
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले का एक वीडियो शनिवार को जमकर सोशल मीडिया साइट्स पर वायरल हो रहा है। जो कि अस्पताल में मौजूद एक घायल युवक का है। इस वीडियो में वह घायल युवक अपने साथ हुई मारपीट की घटना का जिक्र करते हुए दिख रहा है, जिसमें वह बता रहा है कि वह यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला है और खंडवा नाइट पेंट बेचने का काम करने आया था।

विज्ञापन


इस दौरान शनिवार सुबह उसे शहर के रेलवे स्टेशन के समीप बने एक ब्रिज के पास कुछ लोगों ने रोक कर उसका नाम पूछा और नाम बताते ही उसके साथ जमकर मारपीट और गाली-गलौज की गई। इस वीडियो को सोशल मीडिया साइट एक्स पर यूजर @KashifKakvi सहित कई और यूज़र ने भी पोस्ट और रिपोस्ट किया है, जिसकी पड़ताल करने पर खंडवा के जिला अस्पताल में मौजूद युवक ने अपने साथ हुई इस घटना को विस्तार से बताया। वहीं, कोतवाली थाना क्षेत्र की इस घटना को लेकर थाना प्रभारी अशोक चौहान ने फिलहाल मामला जांच में होने के चलते कुछ भी कहने से मना कर दिया है। हालांकि, इस घटना में किसी युवती के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना होना भी बताया जा रहा है, जो कि जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन




इधर, खंडवा के नंदकुमार सिंह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के चौथे फ्लोर पर भर्ती युवक अय्यूब ने बताया कि यह वायरल वीडियो उन्हीं का है और वही इस घटना में घायल हुए हैं। पीड़ित अय्यूब ने बताया कि वे नाइट पेंट बेचने का काम करते हैं और उसी के चलते ब्रिज के पास गए थे। वहीं, जब उनसे पूछा गया कि उनके साथ क्या घटना हुई है तो उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें पकड़ा और उनसे नाम पूछा और जब उन्होंने अपना नाम अय्यूब बताया, तो वे लोग गाली देने लगे। और गाली देने के साथ ही उन्हें बहुत मारा और पीटा गया। इसके बाद एक पुलिसकर्मी आया, तब उनकी जान बची। नहीं तो उन्हें वे लोग मार देते। उन्होंने बताया कि वह उन लोगों को पहचानते नहीं हैं और वह यही बोल रहे थे कि हम तेरे को मार देंगे। उन्हें खंडवा आए मात्र 15 दिन हुए हैं, इसलिए उनकी किसी से न ही कोई दुश्मनी है और न ही वे उन लोगों को पहचानते थे। वे करीब 20 से 25 लोग थे और उन्होंने यह भी नहीं बताया कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है।

वहीं, अस्पताल में घायल अय्यूब ने बताया कि वे अकेले आदमी थे। वे ऐसे में क्या कर सकते थे। उन्हें वहां मौजूद सब ने मारा और यह घटना रेलवे स्टेशन के पास स्थित ब्रिज के कोने पर हुई थी, जिसमें उनके दोनों हाथों में और कमर में और सिर में गंभीर चोटें आई है। घायल अय्यूब ने बताया कि उन्हें लात और मुक्कों के साथ ही मारने वालों के हाथों में जो कड़े थे, उससे उन्हें मारा गया और उन्हें मारते वक्त बैठा के रखा गया। वहीं, जब उनके भाई इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने गए, तो उनके भाई को भी पुलिस ने वहीं बैठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed