फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: temperature dropped due to the sudden rain accompanied by strong winds in the late evening

Khandwa News: निमाड़ में बदला मौसम का मिजाज, देर शाम अचानक तेज हवा के साथ हुई बारिश, तापमान में आई गिरावट

Sun, 02 Jun 2024 10:09 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sun, 02 Jun 2024 10:09 AM IST
सार

इन दिनों रोहणी नक्षत्र का नवतपा चल रहा है। जिसे शहर में पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया, इससे लोगों को काफी राहत मिली।

विज्ञापन
Khandwa News: temperature dropped due to the sudden rain accompanied by strong winds in the late evening
निमाड़ में अचानक बदला मौसम का मिजाज

विस्तार

मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल के खंडवा में देर शाम अचानक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई है। वहीं, तेज हवा के साथ हुई बारिश से मौसम भी सुहाना हो गया, जिसके चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली। इन दिनों रोहणी नक्षत्र का नवतपा चल रहा है। जिसे शहर में पड़ रही तेज गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने से मौसम कुछ देर के लिए सुहाना हो गया, इससे लोगों को काफी राहत मिली।

विज्ञापन


दरअसल, निमाड़ अंचल के खंडवा समेत आसपास के क्षेत्र में शनिवार देर शाम अचानक तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। इससे नौतपा के चलते पड़ रही भीषण गर्मी के बीच लोगों ने राहत महसूस की है। साथ ही तापमान में भी गिरावट देखी गई। हालांकि, अचानक हुई बारिश से जनजीवन कुछ अस्त व्यस्त जरूर हुआ, लेकिन मौसम में घुली ठंडक के चलते लोगों ने राहत की सांस ली है। पहले तो कुछ देर तक तेज धूप के बीच ही बारिश होती रही, लेकिन बाद में पूरी तरह से बादल छा गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed