फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   The criminal with a reward of ten thousand rupees on his head who had escaped after shooting

Khandwa News: गोली मारकर फरार होने वाले दस हजार के इनामी बदमाश दो साल बाद गिरफ्तार, बताया क्यों की थी वारदात

Sat, 15 Jun 2024 08:57 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 15 Jun 2024 08:57 AM IST
सार

खालवा थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र के जलगांव के रहने वाले हैं। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल समेत बाइक भी जब्त की गई है।  

विज्ञापन
The criminal with a reward of ten thousand rupees on his head who had escaped after shooting
खालवा पुलिस के हत्थे चढ़े 10000 के इनामी बदमाश

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के खालवा थानांतर्गत करीब दो साल से फरार चल रहे इनामी बदमाशों को पकड़ने में पुलिस को सफलता मिली है। बदमाशों ने दो लोगों को जान से मारने की नीयत से उनके पेट में देशी पिस्टल से गोली मारी थी। घटना के बाद से पुलिस मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब समेत अन्य क्षेत्रों में इनकी तलाश कर रही थी। खंडवा एसपी ने आरोपियों पर दस हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पैसों के लेनदेन को लेकर घटना को अंजाम दिया था । पुलिस गिरफ्तार तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


खालवा थाना प्रभारी ओमेश मार्को ने बताया कि पारस पिता सुभाष चौहान निवासी तिवारी कॉलोनी खालवा ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। अपनी शिकायत में उन्होंने बताया था कि 1 जून 2022 की रात करीब 11.30 बजे दो अज्ञात व्यक्तियों ने जान से मारने की नियत से एक देशी पिस्टल से उसके पेट में गोली मार दी। घटना के बाद घायल को सीएचसी खालवा में भर्ती कराया गया था। फरियादी पारस की सूचना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए उन पर पुलिस अधीक्षक  द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
विज्ञापन


मामले की जांच कर पुलिस ने इस मामले में निवृत्ती ऊर्फ भगवान पिता शान्ताराम निवासी जलगांव महाराष्ट्र, आकाश पिता अशोक गायकवाड निवासी जलगांव महाराष्ट्र और अब्बास ऊर्फ चंदू पिता हलीम खान निवासी खंडवा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल देशी पिस्टल समेत बाइक भी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने फरियादी को पैसौं के लेन-देन के कारण गोली मारने की बात कही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed