फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Omkareshwar: It harassed people in the residential area, appealed to the Chief Minister demanding its removal

Omkareshwar: रहवासी इलाके में इसने किया लोगों को परेशान, हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार

Sun, 20 Oct 2024 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 07:21 PM IST
सार

खंडवा जिले के ओंकारेश्वर के समीप ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर सी के निवासी घनी आबादी के बीच स्थापित मुर्गी पालन केंद्र से परेशान हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सहित प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिखकर केंद्र को तुरंत हटाने की मांग की है, क्योंकि इससे इलाके में बदबू, गंदगी और संक्रामक रोग फैल रहे हैं।
 

विज्ञापन
Omkareshwar: It harassed people in the residential area, appealed to the Chief Minister demanding its removal
रहवासी इलाके में मुर्गी केंद्र ने बढ़ाई परेशानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनपद पंचायत पुनासा के अंतर्गत ओंकारेश्वर के समीप ग्राम इनपुन पुनर्वास सेक्टर सी के निवासियों ने घनी आबादी के बीच स्थापित मुर्गी पालन केंद्र को तुरंत हटाने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, विधायक नारायण पटेल, खंडवा जिला कलेक्टर और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर अपनी समस्या की जानकारी दी है।
विज्ञापन


ग्रामवासियों का कहना है कि मुर्गी पालन केंद्र से निकलने वाली बदबू और गंदगी ने उनके जीवन को कठिन बना दिया है। इस केंद्र के चलते पूरे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएँ उभर रही हैं। दुर्गंध और गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को सांस लेने में कठिनाई, आंखों में जलन, और श्वास संबंधी रोगों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि मुर्गी पालन केंद्र मच्छरों और अन्य हानिकारक कीटाणुओं का प्रजनन स्थल बन गया है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


ग्रामवासी लवकुश राठौर ने बताया कि "केंद्र से आने वाली दुर्गंध ने जीवन दूभर कर दिया है। रात को सोना भी मुश्किल हो गया है।" इस समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से केंद्र को तत्काल हटाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इनपुन पुनर्वास क्षेत्र में ओंकारेश्वर बांध के विस्थापित ग्रामों के लोगों को बसाया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विस्थापन के बाद से ही उन्हें सड़क, नाली, स्ट्रीट लाइट, और पेयजल जैसी आधारभूत सुविधाओं से वंचित रखा गया है। कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।


ग्रामवासियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। प्रद्युम्न बिर्ला, राहुल पंवार, भगवान परिहार, अरुण जाधव, जगन मोरे, रीना वर्मा और अन्य ग्रामीणों ने एकमत से मांग की है कि मुर्गी पालन केंद्र को तुरंत हटाया जाए और पुनर्वास क्षेत्र में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया, तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed