{"_id":"66ed90f2a60d1f15fb020efd","slug":"nhdc-generated-a-record-26-million-units-of-electricity-khandwa-news-c-1-1-noi1224-2128810-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: NHDC ने बनाया विद्युत उत्पादन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एक दिन में हुआ 26 मिलियन से अधिक यूनिट का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: NHDC ने बनाया विद्युत उत्पादन का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, एक दिन में हुआ 26 मिलियन से अधिक यूनिट का उत्पादन
Fri, 20 Sep 2024 09:40 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 09:40 PM IST
सार
वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन तथा ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के द्वारा संयुक्त रूप से कुल 3,000 मिलियन यूनिट जल विदयुत उत्पादन का रिक\र्ड उत्पादन किया गया है।
विज्ञापन
NHDC ने किया रिकॉर्ड 26 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पुनासा ब्लॉक स्थित एशिया की सबसे बड़ी पन विद्युत परियोजना इंदिरा सागर पावर स्टेशन के द्वारा एक दिन में सबसे अधिक जल विद्युत के उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया गया है। दरअसल, यह रिकॉर्ड बीते सात सितंबर को बनाया गया था, जब 26.503 मिलियन यूनिट बिजली के उत्पादन का नया रिकॉर्ड स्थापित किया गया। वहीं, बता दें कि इस वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान इंदिरा सागर पॉवर स्टेशन तथा ओंकारेश्वर पावर स्टेशन के द्वारा संयुक्त रूप से कुल 3,000 मिलियन यूनिट जल विदयुत उत्पादन का रिकॉर्ड उत्पादन किया गया है, जो कि अपने आप में ही एक बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, पुनासा ब्लॉक स्थित इंदिरा सागर पावर स्टेशन में जल विद्युत उत्पादन का सुचारू संचालन वित्तीय वर्ष 2004-05 से लगातार किया जा रहा है। लगभग 20 वर्षों से किये जा रहे इस सफल संचालन के बाद यह बड़ी उपलब्धि इस परियोजना के हिस्से में हासिल हुई है, जिसके लिए यहां स्थित मशीनों का बेहतर रखरखाव एवं विद्युत उत्पादन के हरेक पहलू को लेकर परियोजना प्रबंधन की संवेदनशीलता भी महत्वपूर्ण कारण रही है।
विज्ञापन
इस उपलब्धि पर एनएचडीसी के अध्यक्ष राजकुमार चौधरी ने भी प्रबंध निदेशक राजीव जैन, परियोजना प्रमुख एवं पावर स्टेशन में पदस्थ सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देकर शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही इसके लिए की गई तैयारियों को लेकर कर्मचारियों की कर्मठता तथा उत्कृष्ट कार्य शैली की प्रशंसा भी की। वहीं, प्रबंध निदेशक ने भी दोनों पावर स्टेशनों के संयुक्त रूप से किये गए इस रिकॉर्ड विद्युत उत्पादन स्थापित करने को लेकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों के परिश्रम एवं समर्पण की सराहना की।
विज्ञापन
बता दें कि एनएचडीसी लिमिटेड जो कि एनएचपीसी लिमिटेड एवं मध्यप्रदेश शासन का संयुक्त उद्यम है। यह साल 2000 में स्थापित हुआ था और वर्तमान में इसकी दो जल विद्युत परियोजनाएं इंदिरा सागर पावर स्टेशन (1000 मेगावाट) एवं ओंकारेश्वर पावर स्टेशन (520 मेगावाट) संचालित होने के साथ ही दो सोलर परियोजनाएं ग्राउंड माउंटेड सांची सोलर प्रोजेक्ट (आठ मेगावाट) तथा ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर प्रोजेक्ट (88 मेगावाट) द्वारा विद्युत उत्पादन कर इस उत्पादित विदयुत का शत-प्रतिशत मध्यप्रदेश शासन को दिया जा रहा है। वहीं, एनएचडीसी नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन के अन्य विकल्पों के माध्यम से भी प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयासरत् है।

NHDC ने किया रिकॉर्ड 26 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन
