फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Politics News: Minister Vijay Shah Supports Vijayvargiya Statement Controversy Explained

MP News: रिश्ते की पवित्रता वाले बयान पर विजयवर्गीय के साथ मंत्री विजय शाह,बोले-सगी बहन तो क्या चुंबन लूंगा

Fri, 26 Sep 2025 07:24 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 26 Sep 2025 07:24 PM IST
सार

MP News: कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। खंडवा जिले में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ऐसा विवादित वक्तव्य दे दिया, जिसने राजनीतिक हलकों से लेकर सोशल मीडिया तक बहस छेड़ दी है।
 

विज्ञापन
MP Politics News: Minister Vijay Shah Supports Vijayvargiya Statement Controversy Explained
कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान पर बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपने विवादित बयानों से हमेशा चर्चा में बने रहने वाले मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने एक बार फिर से ऐसा विवादित बयान दे दिया, जोकि मीडिया की सुर्खियां बन गया है। दरअसल, प्रदेश के खंडवा जिले के एक कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री शाह ने कबीना मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के राहुल और प्रियंका गांधी के भाई-बहन के रिश्ते पर दिए विवादित बयान का समर्थन करते हुए, उसे भारतीय संस्कृति मानने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

 
यही नहीं, यहां तक कि इस दौरान मंत्री शाह ने सेवा पखवाड़ा मनाने पहुंचे उनके साथ बैठे जनप्रतिनिधियों में से खंडवा विधायक कंचन तनवे की तरफ इशारा करते हुए, यहां तक कह दिया कि ये मेरी सगी बहन भी हैं, तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा। यह हमारी भारतीय संस्कृति की परंपरा नहीं है।
विज्ञापन

 
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का किया समर्थन
वहीं, कार्यक्रम के बाद जब मीडिया ने मंत्री शाह से कैलाश विजयवर्गीय के दिए बयान पर सवाल करते हुए पूछा कि कैलाश विजय वर्गीय ने तो कहा है कि बहन के घर का पानी भाई नहीं पीते थे। लेकिन हमारे यहां एक भाई बहन का जोड़ा ऐसा भी है, जो देश में चुंबन संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है। जिस पर कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कहा कि हर समाज और जाति में रीति रिवाज, संस्कार, बोलचाल के तरीके ये सभी अलग-अलग होते हैं। और हमारे यहां हिंदुस्तान की संस्कृति में कई चीजों को अच्छा नहीं माना जाता। और हिंदुस्तानी संस्कृति को लेकर ही कैलाश जी ने सही कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- MP News: राहुल-प्रिंयका बयान पर कैलाश विजयवर्गीय की सफाई बोले - मैं भी अपनी बहन का सिर चूमता हूं

 
मंत्री शाह ने फिर दिया विवादित बयान
यही नहीं इसके बाद मंत्री विजय शाह ने सेवा पखवाड़ा मनाने पहुंचीं, उनके पड़ोस में ही बैठी खंडवा विधायक कंचन तनवे की तरफ इशारा कर कहा कि यह मेरी सगी बहन भी हैं, तो क्या मैं सार्वजनिक रूप से चुंबन लूंगा। मंत्री शाह यही नहीं रुके और उन्होंने मीडिया को भी सलाह दे डाली कि आप लोग ही इसे एक बार ट्राई करके देख लें। यह हमारी संस्कृति, सभ्यता और परंपरा नहीं है। हमारे रीति रिवाज, परंपरा और संस्कार हमें यह नहीं सिखाते। जिसके बाद मंत्री शाह ने राहुल और प्रियंका गांधी को इशारों में कहा कि जो यह सिखाते हैं, वो यह सब अपने घर में करें, चौराहे पर नहीं।



राहुल-प्रियंका पर दिए बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- सठिया गए कैलाश, विजय शाह को भी घेरा
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और मंत्री विजय शाह के विवादित बयान को लेकर शाह के क्षेत्र खंडवा में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोलते हुए मोर्चा खोल दिया है। यहां कांग्रेस पार्टी ने मंत्री विजयवर्गीय के बयान के विरोध में प्रदर्शन करते हुए कैलाश विजयवर्गी का पुतला फूंक दिया। 

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा रघुवंशी और ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम पाल सिंह पुरनी ने कहा कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय सठिया गए हैं। इसीलिए वे कभी महिलाओं के कपड़ों पर तो कभी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते पर बयानबाजी कर रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने मंत्री विजय शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह वही विजय शाह हैं, जो महिलाओं को सम्मान नहीं देते। कर्नल सोफिया कुरैशी को पाकिस्तान की बहन बताते हैं और उनकी पार्टी इतनी निर्लज्ज है कि उन पर एक्शन तक नहीं लेती। इसलिए कोर्ट और संविधान को स्वयं संज्ञान लेना पड़ता है। इसलिए उनसे महिलाओं का सम्मान करने की उम्मीद करना ही बेकार है।

यह भी पढ़ें- Bhopal: मंत्री विजयवर्गीय के बयान पर भड़के पटवारी, कहा-CM नहीं बनाया तो दिमाग खराब हो गया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed