फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP News: Seven gates of Omkareshwar dam were opened

MP News: ओंकारेश्वर बांध के सात गेट खोले गए, उफान पर नर्मदा नदी…प्रशासन ने लोगों के लिए अलर्ट किया जारी

Sun, 25 Aug 2024 04:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 25 Aug 2024 04:54 PM IST
सार

MP: ओंकारेश्वर बांध के 23 गेटों में से 7 गेट आधा मीटर खोलकर 3096 क्यूमेक्स पानी नर्मदा नदी में छोड़ा गया है, इससे नर्मदा नदी ओंकारेश्वर से नीचे वाले भाग उफान पर आ गए हैं। ओंकारेश्वर बांध प्रबंधन ने गुजरात, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश के निचले हिस्से में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
 

विज्ञापन
MP News: Seven gates of Omkareshwar dam were opened
सात गेट खोले गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओंकारेश्वर बांध के आज सात गेट खुलने के बाद प्रशासन को चेतावनी दी गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि लगातार ऊपर हो रही बरसात का पानी इंदिरा सागर बांध से छोड़ा जा रहा है, उसके बाद नर्मदा नदी ओंकारेश्वर में बने बांध पूरी क्षमता से भरने के बाद 7 गेट खोले गए हैं। लगातार बारिश के बाद गेटों की संख्या और भी बढ़ाई जा सकती है। इसलिए नर्मदा नदी के निचले हिस्से में किसी भी व्यक्ति को किनारे पर नहीं जाने की अपील की गई है। इधर, प्रशासन ने भी धार, धामनोद, महेश्वर, मंडलेश्वर, बड़वानी सनावद, बड़वा, ओंकारेश्वर, मोरटक्का, खेड़ीघाट, खेड़ी घाट में एसडीआरएफ और एनडीआरफ को तैनात कर दिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि 2024 में ओंकारेश्वर बांध के गेट दूसरी बार खोले गए हैं। इसके पहले अगस्त के पहले पखवाड़े में 18 गेट खोले गए थे। लगातार मध्य प्रदेश में भयानक बरसात के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर ओंकारेश्वर बांध में बढ़ने लगा था, जिसे बांध प्रबंधन द्वारा ओंकारेश्वर बांध से 8 टरबाइनों को संचालन कर 520 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहा था, लेकिन टरबाइन से बांध का जलस्तर कंट्रोल नहीं होने के बाद आज बांध के गेट खोलने पड़े।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि नर्मदा नदी में होशंगाबाद जबलपुर, अमरकंठ,  इटारसी की ओर से पानी की आवक अधिक होने के कारण ओंकारेश्वर बांध का जलस्तर अधिकतम 196 मीटर है। बांध का जलस्तर195.52 तक पहुंचने के बाद बांध के (7) गेट खोलकर बांध प्रबंधन नर्मदा नदी में आई बाढ़ को कंट्रोल कर रहा है। इधर, ओंकारेश्वर बांध से पानी छोड़ने के बाद ओंकारेश्वर नगर के सभी घाटों से लोगों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है। लगातार खंडवा कलेक्टर अनूपकुमार सिंह व एसपी मनोज राय नर्मदा नदी की बाढ़ पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed