फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Election 2023: Congress accuses BJP MLA Narayan Patel's son of hooliganism

MP Election: BJP विधायक के बेटे पर गुंडागर्दी के आरोप; कांग्रेस बोली-शराब-पैसे बांटने की शिकायत पर सुनवाई नहीं

Sun, 19 Nov 2023 12:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 19 Nov 2023 12:38 PM IST
सार

MP Assembly Elections 2023: कांग्रेस नेता उत्तम पाल ने कहा कि भाजपा के कुछ लोगों को एक गाड़ी में साड़ी बांटते हुए हमारे कार्यकर्ताओं ने जब पकड़ा तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने के बाद भी घंटों तक एफआईआर करने के लिए इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी पुलिस ने हमारे ही कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर दिया।

विज्ञापन
MP Election 2023: Congress accuses BJP MLA Narayan Patel's son of hooliganism
कांग्रेस नेता उत्तम पाल सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब चुनावी रण में उतरे प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो गया है। हालांकि इसके साथ ही राजनीतिक रस्साकशी का दौर भी शुरू हो गया है। इसी बीच प्रदेश के खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी उत्तम पाल सिंह ने शनिवार देर शाम प्रेसवार्ता कर भाजपा विधायक नारायण पटेल के पुत्र पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। साथ ही प्रशासन का भाजपा से सांठ-गांठ होने का भी आरोप लगाया।

विज्ञापन


‘प्रशासन में बैठे भाजपा के एजेंट’
उत्तम पाल ने कहा कि भाजपा के कुछ लोगों को एक गाड़ी में साड़ी बांटते हुए हमारे कार्यकर्ताओं ने जब पकड़ा तो उन्होंने उनके साथ मारपीट की। इसकी शिकायत करने के बाद भी घंटों तक एफआईआर करने के लिए इंतजार करना पड़ा। उसके बाद भी पुलिस ने हमारे ही कार्यकर्ताओं पर मामला दर्ज कर दिया। उत्तम पाल सिंह ने कहा कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी से लेकर के कनिष्ठ अधिकारी तक भाजपा के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं। अब कांग्रेस की सरकार बनते ही सबसे पहले प्रशासनिक सर्जरी की जाएगी। प्रशासन में बैठे भाजपा के एजेंटों को यहां से रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश में शुक्रवार को कुछेक मामलों को छोड़कर विधानसभा चुनाव के लिए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। उसके बाद सभी ईवीएम मशीनें कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में जमा करा दी गईं। लेकिन अब चुनाव के बाद प्रत्याशियों के द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह ने भाजपा विधायक नारायण पटेल के पुत्र पर गुंडागर्दी करने के आरोप लगाए। उत्तमपाल सिंह ने कहा कि पूरे चुनाव में शराब, साड़ी और पैसे बांटे गए। इसकी शिकायत तमाम पुलिस के आला अधिकारियों से की गई। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई, पांच-पांच घंटे कार्यकर्ता थाने में बैठे रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पूरा प्रशासन बीजेपी का एजेंट बनकर काम कर रहा था। हमने बार-बार फोन करके शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पूरे मामले की शिकायत हमने निर्वाचन आयोग से की है। साथ ही पार्टी कार्यालय में बड़े नेताओं को इस पूरी जानकारी से अवगत कराया गया है।


उन्होंने कहा कि जितने भी अधिकारी हैं मध्यप्रदेश में, कांग्रेस की सरकार बनने पर हम इनके ऊपर कार्रवाई करवाएंगे। इसी मामले को लेकर खंडवा कलेक्टर को राज्यपाल महोदय के नाम 27 नवंबर को ज्ञापन देकर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। उत्तमपाल सिंह ने अपनी जीत को लेकर भी कहा कि 2020 के उपचुनाव का बदला इस बार मांधाता ने ले लिया है और उस चुनाव से ज्यादा वोटों से हम जीतेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed