फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   MP Cabinet: Tribal MLA Vijay Shah becomes cabinet minister

MP Cabinet: प्रदेश में निमाड़ का बढ़ा वजूद, आदिवासी MLA विजय शाह बने कैबिनेट मंत्री, मिल सकता है वजूददार विभाग

Mon, 25 Dec 2023 07:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 25 Dec 2023 07:24 PM IST
सार

खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए विजय शाह को पांचवीं बार प्रदेश सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला है। 

विज्ञापन
MP Cabinet: Tribal MLA Vijay Shah becomes cabinet minister
विजय शाह बने कैबिनेट मंत्री। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार आने के बाद खंडवा जिले का सरकार में दबदबा बढ़ गया है। खंडवा जिले की हरसूद विधानसभा सीट से विधायक चुने गए विजय शाह को पांचवीं बार प्रदेश सरकार में मंत्री बनने का मौका मिला है। यहां के आदिवासी नेतृत्व को कड़ी परीक्षा के बाद एक बार फिर से प्रदेश स्तर पर जिले का नेतृत्व करने का मौका मिला है। 

विज्ञापन


खंडवा की हरसूद विधानसभा सीट से विधायक और पूर्व मंत्री विजय शाह लगातार आठवीं बार विधानसभा चुनाव जीते हैं। इस जीत के मायने इसलिए भी और अधिक बढ़ जाते हैं, क्योंकि इस बार वे 60000 से अधिक वोटों से जीतने के बाद मोहन यादव की सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
विज्ञापन


आठ बार जीतने का रिकॉर्ड
हरसूद विधानसभा सीट से लगातार आठ बार जीतने के साथ ही प्रदेश ही नहीं देश में किसी भी आदिवासी विधायक का लगातार आठ बार जीतने का रिकॉर्ड विधायक विजय शाह के नाम हुआ है। इसी के चलते माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में विजय शाह को वजूददार विभाग मिल सकता है। विजय शाह को राजनीति के क्षेत्र में भी लंबा अनुभव है, इसी के चलते माना जा रहा है कि उनके कैबिनेट मंत्री बनने से खंडवा जिले का वजूद एक बार फिर से प्रदेश में बढ़ जाएगा, जोकि निमाड़ क्षेत्र के खंडवा जिले की राजनीति के भविष्य के लिए बहुत ही जरूरी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े शहरों से भी आगे है हरसूद
बता दें कि विजय शाह के कारण ही हरसूद जैसा पिछड़ा क्षेत्र कई मामलों में बड़े शहरों से भी आगे है। यहां के खालवा आदिवासी ब्लॉक जैसे सुदूर आदिवासी अंचल के क्षेत्र में हर गांव तक बिजली पहुंचाने, सड़कें, शुद्ध पेयजल और अच्छी शिक्षा की व्यवस्था करने का श्रेय भी पूर्व मंत्री और यहां के विधायक विजय शाह को ही जाता है। यही वजह है कि यहां के लोग लगातार आठ बार एक ही विधायक को चुनते आए हैं। विजय शाह ने भी क्षेत्र के लोगों को कभी धोखा नहीं दिया। हरसूद विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भी उन्हें पूरे विश्वास के साथ भारी बहुमत से चुनाव जिताया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के मंत्रिमंडल में उन्हें कैबिनेट मंत्री के रूप में बड़ा विभाग मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed