फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Minister Vijay Shah said that Rani Durgavati training centers will be opened in 89 tribal blocks

Khandwa: मंत्री विजय शाह ने किया रोड शो, कहा- 89 आदिवासी ब्लॉकों में खोलेंगे रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केन्द्र

Sat, 06 Jan 2024 09:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 06 Jan 2024 09:39 PM IST
सार

Khandwa: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार में मंत्री बनाए जाने के बाद प्रदेश के खंडवा पहुंचे कैबिनेट मंत्री विजय शाह का जोरदार स्वागत हुआ। शहर के राजनीतिक और सामाजिक जुड़ाव वाले लोगों ने मंत्री शाह का शहर के कई क्षेत्रों में मंच लगाकर स्वागत किया। जिसके बाद मंत्री विजय शाह ने मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश के आदिवासी ब्लॉकों को लेकर बड़ी घोषणा की।

विज्ञापन
Minister Vijay Shah said that Rani Durgavati training centers will be opened in 89 tribal blocks
मंत्री विजय शाह ने किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खंडवा की हरसूद विधानसभा से भारी बहुमत से जीतने के बाद मोहन यादव की सरकार में मंत्री बनाए गए लगातार आठ बार के विधायक और कैबिनेट मंत्री विजय शाह शनिवार को खंडवा पहुंचे थे। गौरतलब है कि प्रदेश सरकार में जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति प्रबंधन, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास मंत्री बनाए जाने के बाद कुंवर विजय शाह ने खंडवा पहुंच कर यहां के दादाजी धाम में मत्था ठेका। जिसके बाद रोड शो करते हुए शहर के मुख्य मार्गो से उनका काफिला निकला।

विज्ञापन


लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया
इस दौरान राजनीतिक और सामाजिक पृष्ठभूमि के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया, तो वहीं देर शाम शहर के इंदिरा चौक स्थित भाजपा कार्यालय में उनके स्वागत जुलूस का समापन हुआ। जिसके बाद मंत्री विजय शाह ने मीडिया से चर्चा करते हुए प्रदेश के आदिवासी युवाओं के लिए कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी करने की सुविधा को लेकर बड़ी घोषणा की। 
विज्ञापन


89 ब्लॉकों में कराएंगे कॉम्प्टीशन एग्जाम की तैयारी 
अपने रोड शो के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कैबिनेट मंत्री कुमार विजय शाह ने बताया कि प्रदेश में आदिवासी कुल 89 ब्लॉक हैं। इन 89 ब्लॉक की जवाबदारी विभाग के नाते मेरी ज्यादा है। हमारे आदिवासी बच्चे पीएससी की तैयारी कर रहे हैं, आईएस की तैयारी कर रहे हैं, एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। हर मां-बाप सक्षम नहीं है कि अपने बच्चों को इंदौर-भोपाल और खंडवा में लाकर के पढ़ाये, इसीलिए हमने कल निर्णय लिया है कि इन सभी आदिवासी 89 ब्लॉक में रानी दुर्गावती प्रशिक्षण केंद्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed