{"_id":"663c7f998390682f280f9ab5","slug":"khandwa-news-shivraj-said-congressmen-work-influenced-by-foreign-ideas-their-right-place-is-not-india-but-italy-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1677783-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सीएम शिवराज बोले- कांग्रेसी विदेशी विचारों से प्रभावित होकर करते हैं काम, इनकी सही जगह इटली है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सीएम शिवराज बोले- कांग्रेसी विदेशी विचारों से प्रभावित होकर करते हैं काम, इनकी सही जगह इटली है
Thu, 09 May 2024 03:30 PM IST
खंडवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: खंडवा ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:30 PM IST
सार
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता और इनके सलाहकार कहते हैं कि कोई चीन जैसा लगता है, कोई नेपाल जैसा लगता है, कोई कहीं जैसा लगता है। अरे हम सब भारत मां के लाल हैं। यह लोग विदेशी विचारों से प्रभावित होकर काम करते हैं। इनकी सही जगह इटली है।
विज्ञापन
खंडवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
विस्तार
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को खंडवा जिले के दौरे पर रहे। वे खंडवा और खरगोन जिलों के भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करने यहां आए। इस दौरान हवाई पट्टी पर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शिवराज सिंह ने कहा कि कांग्रेसियों की सही जगह भारत नहीं, इटली है। कांग्रेस को भारतीय संस्कृति से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा अपने दम पर 370 सीटें और एनडीए के साथ मिलकर 400 सीटें हासिल करेगी।
भाजपा को जीतना था, जीती, और आगे भी जीतेगी
खंडवा पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यह चुनाव भाजपा जीत रही है, मोदी जी के नेतृत्व में। लोगों का विश्वास है उनके प्रति, श्रद्धा और भक्ति है और इसीलिए पूरे देश में अकेली भाजपा 370 से ज्यादा सीटें और 400 से ज्यादा सीटें एनडीए प्राप्त करेगा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन के 4 तारीख को चमत्कार होने वाले बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि यह तो वे लोग पहले भी कहते थे, विधानसभा चुनाव के समय में। लोगों ने देख लिया कि भाजपा को जीतना था, जीती और आगे भी जीतेगी।
पूर्व सीएम बोले- राहुल तो बौखलाए हुए हैं
पूर्व सीएम चौहान से प्रियंका गांधी के झोपड़ों में रहने वाले बयान पर ठहाका लगाते हुए कहा कि अच्छा, यह लोग झोपड़ी में रहते हैं। देख कर आए हैं कोई, कहां रहते हैं ये। वहीं, राहुल गांधी के अडानी और अंबानी के घर रेड पढ़ने के सवाल पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल बौखलाए हुए हैं। कांग्रेस का भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों, परंपराओं से कोई लेना-देना नहीं है। यह भारत की जड़ों से कटे हुए हैं।
विज्ञापन
इनकी सही जगह भारत नहीं, इटली है
शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके नेता और इनके सलाहकार कहते हैं कि कोई चीन जैसा लगता है, कोई नेपाल जैसा लगता है, कोई कहीं जैसा लगता है। अरे हम सब भारत मां के लाल हैं, भेदभाव का सवाल कहां हैं। एक ही चेतना सब में है और हम सब एक हैं। अलग भाषा अलग वेश, फिर भी अपना एक देश है। इनका भारत की जड़ों से, विचार से, जनता से, माटी से कोई लेना देना है ही नहीं। यह तो विदेशी विचारों से प्रभावित होकर काम करते हैं। इनकी सही जगह भारत नहीं इटली है।