फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Congress candidate submitted nomination and said that the administration is under pressure from BJP.

Khandwa: कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन जमा कर बोले, BJP के दबाव में काम कर रहा प्रशासन, राम मंदिर पर बोली ये बात

Sat, 20 Apr 2024 09:45 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2024 09:45 PM IST
सार

MP News: देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव को लेकर चौथे चरण के मतदान के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया 18 अप्रैल से शुरू हो गई है। वहीं खंडवा में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने भी अपना नामांकन जमा किया है।

विज्ञापन
Congress candidate submitted nomination and said that the administration is under pressure from BJP.
नामांकन जमा करते कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल

विस्तार

खंडवा में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने अपना नामांकन जमा किया है।  नाम निर्देशन पत्र जमा कर मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि खंडवा की जनता तय करेगी कि कौन हल्का है और कौन भारी है। वहीं बुरहानपुर में आचार संहिता के उल्लंघन के चलते उनपर दर्ज हुई एफआईआर पर बोलते हुए कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने कहा कि प्रशासन बीजेपी के दबाव में काम कर रहा है ।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी ने माना वे गए थे मंदिर
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे देश में राम मंदिर के नाम पर वोट मांगे जा रहे हैं। अब अगर हम कोई मंदिर जा रहे हैं और कोई दर्शन के दौरान मिलता है, और इस दौरान उससे कोई चर्चा होती है, तो इस बात पर FIR होना बहुत ही गलत है। कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल ने माना कि वह मंदिर जरूर गए थे, मगर उनके पास में न तो कोई प्रचार सामग्री थी, ना तो कोई झंडा बैनर और ना ही वे वहां कोई सभा कर रहे थे। उसके बाद भी इस तरह से केस दर्ज होना गलत है। उन्होंने कहा कि यह सब देखकर लगता है कि प्रशासन भाजपा के दबाव में काम कर रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल से जब पूछा गया कि भाजपा उन्हें हल्के में ले रही है। तो उन्होंने कहा कि हल्के और भारी में लेना आपका और हमारा काम नहीं है। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मतदाता जब अपना वोट डालेंगे, तब पता चलेगा कि कौन हल्का और कौन भारी है। एक वोट एक नोट के फार्मूले पर लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी से जब पूछा गया कि चुनाव में बहुत पैसा लगता है तो कैसे लड़ेंगे। इसपर उन्होंने कहा कि जब जैसा समय आएगा देखा जाएगा। एक वोट एक नोट के चंदे को लेकर उन्होंने कहा कि हम जब ब्लॉक में जाते हैं, वहां जो चंदा पेटी में आता है तो उस चंदे को उन्हीं लोगों को दे देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों भाजपा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर पाटिल ने कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल पर वार करते हुए कहा था कि उनके पास बहुत पैसा है। वह अपने निजी बैंक अकाउंट के पैसे से भी चुनाव लड़ सकते हैं। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी ने पलटवार करते हुए कहा कि मैंने अपने नामांकन पत्र में अपनी संपत्ति की पूरी जानकारी दी है। इससे पता चल जाएगा कि मेरे पास कितना पैसा है। बता दें कि नामांकन दाखिल करते समय उनके साथ कसरावद विधायक सचिन यादव, भीकनगांव विधायक झूमा सोलंकी, पूर्व विधायक राजनारायण सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed