{"_id":"66947877837db79778042cad","slug":"khandwa-first-cut-the-ribbon-of-the-college-then-bjps-woman-mla-kanchan-mukesh-tanve-sat-down-to-take-the-exam-there-khandwa-news-c-1-1-noi1224-1893206-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa : पहले कॉलेज का फीता काटा, फिर वहीं परीक्षा देने बैठ गईं बीजेपी की महिला विधायक, जानें क्या है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa : पहले कॉलेज का फीता काटा, फिर वहीं परीक्षा देने बैठ गईं बीजेपी की महिला विधायक, जानें क्या है मामला
सार
विधायक कंचन तन्वे ने बताया कि शादी से पहले घर से उन्होंने आठवीं तक पढ़ाई की थी। शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखी और अब स्नातक की परीक्षा दे रही हैं।
विज्ञापन
कॉलेज में एग्जाम देतीं खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के अग्रणी कॉलेज और प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस के रूप में पहचाने जाने वाले, एसएन कॉलेज में अद्भुत नजारा देखने को मिला। यहां पहुंची खंडवा विधायक कंचन मुकेश तनवे ने पहले कॉलेज के नामकरण का फीता काटा। इसके बाद वह खुद इसी कॉलेज के एक कक्ष में परीक्षा देने पहुंच गईं। विधायक अपनी अधूरी पढ़ाई पूरी कर रही हैं। इसी के चलते अपने ग्रेजुएशन कोर्स का तीसरा पर्चा देने वे कॉलेज पहुंची थीं। पहले तो वे गृहमंत्री अमित शाह के वर्चुअल कार्यक्रम मैं शामिल हुईं। उसके बाद बीएसडब्ल्यू का अपना पर्चा हल करने पहुंची ।
खंडवा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कंचन मुकेश तनवे शहर के अग्रणी कालेज नीलकंठेश्वर कॉलेज पहुंची थीं । मौका था महाविद्यालय के नए नाम कारण का। रविवार से इस कॉलेज को एक नई पहचान प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस के रूप में मिली है। जिसका वर्चुअल लोकार्पण तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया था। स्थानीय स्तर पर लोकार्पण के अवसर पर खंडवा विधायक भी यहां पहुंची थीं। हालांकि उनके यहां पहुंचने का एक ओर मकसद था। दरअसल वे एक छात्रा के रूप में भी यहां आई थीं। खंडवा विधायक रहते हुए भी वे अपनी बीच में ही छूट गई अधूरी पढ़ाई पूरी करने यहां आई थीं। उनका ग्रेजुएशन कोर्स के बीएसडब्ल्यू का तीसरा पर्चा था। विधायक तनवे ने पहले लोकार्पण कार्यक्रम में फीता काटा, जिसके बाद वे सीधे परीक्षा हॉल पहुंची, और अपना बीएसडब्ल्यू का एक्ज़ाम दिया ।
विधायक बोलीं, पढ़ाई की नहीं होती कोई उम्र
शहर के अग्रणी कालेज में परीक्षा देने पहुंची खंडवा विधायक कंचन तनवे ने बताया कि पढ़ाई की कोई उम्र नहीं होती। जब हमारी तैयारी हो, हमें परीक्षा देना चाहिए। मैं सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध करती हूं कि जीवन में शिक्षा का काफी महत्व है। यदि शिक्षा हमारे पास है, तो हमें किसी बात की कोई कमी नहीं है। शिक्षा ऐसा धन है जिसे हमसे कोई छीन नहीं सकता। अतः मन लगाकर पढ़ाई कर अपने परिवार, अपने शहर का नाम रोशन करें।
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष रहते हुए भी दी थी परीक्षा
विधायक कंचन तनवे ने बताया कि शादी से पहले घर से उन्होंने आठवीं तक परीक्षा पास की थी। उसके बाद शादी हो जाने के पश्चात भी उन्होंने ससुराल से पढ़ाई जारी रखते हुए अब ग्रेजुएशन का एग्जाम दे रही हैं। शिक्षा ग्रहण के जुनून के चलते इस बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर रहते हुए भी उन्होंने परीक्षा दी थी। अब जब विधायक बन गई हैं तो जो उनकी बीएसडब्ल्यू की पढ़ाई अधूरी रह गई थी, उसे अब वे पूर्ण करने जा रही हैं।