फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa: ‘Dog Mask’ Protest Called Publicity Stunt, Complaint to Be Investigated

Khandwa: जनसुनवाई में 'डॉग मास्क' प्रकरण को प्रशासन ने बताया 'पब्लिसिटी स्टंट', फिर भी शिकायत पर होगी जांच

Thu, 20 Aug 2026 01:07 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 20 Aug 2026 01:07 PM IST
सार

जनसुनवाई में कुत्ते का मास्क पहनाकर लाए गए युवक के मामले में प्रशासन ने नाराजगी जताई है। कलेक्टर ने प्रदर्शन के तरीके को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि शिकायत में अगर तथ्य मिले तो कार्रवाई जरूर होगी।

विज्ञापन
Khandwa: ‘Dog Mask’ Protest Called Publicity Stunt, Complaint to Be Investigated
डॉग मास्क प्रकरण पर प्रशासन गंभीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई के दौरान एक युवक को डॉगी का मास्क पहनाकर अधिकारियों के सामने ले जाने का मामला चर्चा में रहा। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौर युवक को कुत्ते का मास्क पहनाकर जनसुनवाई में पहुंचे थे और उन्होंने नगर निगम में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। मामले ने मीडिया में सुर्खियां बटोरीं। अब जिला प्रशासन की ओर से भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है।
विज्ञापन


जिला कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने इस मामले को लेकर कहा कि जनसुनवाई एक गंभीर और महत्वपूर्ण मंच है। इसमें दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जिले के अधिकारी एक जगह मौजूद रहते हैं और कोशिश होती है कि अधिक से अधिक मामलों का समाधान मौके पर किया जा सके।
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि ऐसे गंभीर मंच पर इस तरह का प्रदर्शन या पब्लिसिटी स्टंट किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे जनसुनवाई की गंभीरता भी प्रभावित होती है। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि कोई व्यक्ति किसी समस्या या शिकायत को लेकर जनसुनवाई में आता है तो प्रशासन उसकी शिकायत को गंभीरता से लेता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सामने रखी गई शिकायत की जांच कराई जाएगी। जांच में यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। यानी प्रशासन ने प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताई है लेकिन शिकायत के मूल मुद्दे की जांच से इंकार नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरदा में बवाल: सूअर पकड़ने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, पुलिस के सामने बरसाए पत्थर, वाहनों में तोड़फोड़


वहीं नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय शुक्ला ने श्वान बधियाकरण केंद्र को लेकर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि नगर निगम सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार पिछले करीब चार वर्षों से श्वान बधियाकरण केंद्र का संचालन कर रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र में अभी भी कई श्वान मौजूद हैं, जिनकी देखभाल की जा रही है। किसी भी श्वान के बीमार होने पर उसका उपचार कराया जाता है। साथ ही उनके रहने और भोजन की भी व्यवस्था की जाती है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक केंद्र का संचालन हर वर्ष जारी होने वाले टेंडर के तहत किया जाता है। ऐसे में इसमें भ्रष्टाचार के आरोप लगाना उचित नहीं है। फिलहाल प्रशासन की ओर से शिकायत की जांच की बात कही गई है और जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed