फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa businessman told staff who went to remove encroachment of someone close to BJP MP receipt for work

Khandwa: BJP सांसद के करीबी का अतिक्रमण हटाने गए अमले को व्यापारी बोला- काय की रसीद, सुनकर चल दिए कर्मचारी

Sat, 18 May 2024 05:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 18 May 2024 05:04 PM IST
सार

खंडवा नगर में शुक्रवार शाम नगर निगम का अमला शहर के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने निकला था। इस दौरान निगम का अमला बॉम्बे बाजार से होकर केवल राम चौराहे से बुधवारा बाजार की तरफ के अतिक्रमण हटवा रहा था।

विज्ञापन
Khandwa businessman told staff who went to remove encroachment of someone close to BJP MP receipt for work
अतिक्रमण हटाने गए कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के खंडवा नगर में सोमवार को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद से ही जिला प्रशासन का अमला शहर की बदहाल ट्रैफिक व्यवस्था को व्यवस्थित करने में लगा हुआ है और इसको लेकर पिछले तीन दिनों से लगातार शहर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन


वहीं, इस दौरान निगम और ट्रैफिक विभाग का दल दुकानदारों को अपनी हद में रहने की ताकीद करता नजर आ रहा है। हालांकि, जहां एक ओर छोटे दुकानदारों और आम लोगों के अतिक्रमण को सख्ती से हटाया जा रहा है, तो वहीं शुक्रवार शाम हुई कार्रवाई में सत्ता पक्ष से जुड़े और मौजूदा सांसद के बेहद करीबी माने जाने वाले एक मिठाई व्यापारी और उसके परिजनों के रसूख के आगे निगम का अतिक्रमण दस्ता खुद को बौना साबित करता हुए दिखाई दिया, जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


खंडवा नगर में शुक्रवार शाम नगर निगम का अमला शहर के मुख्य मार्ग पर दुकानदारों के द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने निकला था। इस दौरान निगम का अमला बॉम्बे बाजार से होकर केवल राम चौराहे से बुधवारा बाजार की तरफ के अतिक्रमण हटवा रहा था। वहीं, मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान केवल राम चौराहे पर स्थित एक मिठाई दुकान संचालक से निगम के अतिक्रमण दस्ते और बाजार विभाग में शामिल कर्मचारियों के बीच बहस भी हो गई, जिसका वीडियो भी वहां मौजूद कुछ लोगों ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई व्यापारी बोला, काय (काहे) की रसीद
वहीं, वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मिठाई व्यापारी से अतिक्रमण दल में शामिल निगम के कर्मचारी अपना सामान हद में रखने की ताकीद करते दिख रहे हैं, तो वहीं इसको लेकर उस व्यापारी के किए गए अतिक्रमण को लेकर निगम के खजाने में जमा करने के लिए रसीद काटने का कहते हुए भी दिख रहे हैं। हालांकि, इस दौरान वीडियो में दिख रहा है कि व्यापारी निगम कर्मचारी की इस बात से गुस्से में आकर निगम कर्मचारियों को आंखें दिखाते हुए बड़ी जोर से डांटने वाले लहजे में कह रहा है कि, काय (काहे) की रसीद। इस पर निगम कर्मचारी उस मिठाई व्यापारी के रसूख और रवय्ये से भयभीत होकर चुपचाप वहां से चलते बनते हुए दिख रहे हैं।

दुकान के आसपास कर रखा है अतिक्रमण
इधर, मिली जानकारी के अनुसार अपने रसूख के दम पर निगम अमले को आंखे दिखाकर डांटने वाला यह मिठाई व्यापारी सत्ता पक्ष से जुड़ा हुआ है, तो वहीं यह मौजूदा सांसद का बेहद करीबी भी माना जाता है, जिसके चलते ही इस पर दर्ज कई आपराधिक मामलों के बावजूद अब तक पुलिस ने इस पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की है, और इसी वजह से इस व्यापारी ने दुकान के सामने के मुख्य मार्ग पर तो अतिक्रमण कर ही रखा है। साथ ही दुकान के साइड में लगे बिजली के खंबों और ट्रांसफार्मर तक को नहीं बख्शा है।


वहीं, मिली जानकारी अनुसार जब भी इस पर जिला प्रशासन या पुलिस के द्वारा किसी तरह की कार्रवाई की जाती है, तो अफसरों को तुरंत बड़े नेताओं के फोन आने शुरू हो जाते हैं, और कार्रवाई वहीं रोक दी जाती है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वायरल वीडियो में दिख रही निगम अमले की इस व्यापारी के हाथों हुई दुर्गति के बाद जिला प्रशासन इस पर किस तरह की कार्रवाई करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed