फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Two accused who placed bets worth eight crores on IPL arrested

Khandwa News: IPL पर लगवा चुके थे आठ करोड़ का सट्टा, पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार, पूछताछ में खुले यह राज

Thu, 11 Apr 2024 09:13 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2024 09:13 AM IST
सार

Khandwa Crime News: गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 8 मोबाइल और इंटरनेट डोंगल समेत लैपटॉप बरामद किए हैं। इन सभी उपकरणों की जांच की जा रही है, साथ ही आरोपियों से पूछताछ भी की जा रही है। 

विज्ञापन
Khandwa News: Two accused who placed bets worth eight crores on IPL arrested
पकड़े गए आरोपी

विस्तार

मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपियों को पकड़ा तब तक वह दिन भर में करीब 9 लाख रुपए के सट्टे का हिसाब किताब कर चुके थे। वहीं, उनके पास मिले  लैपटॉप और मोबाइल की जांच की गई तो पुलिस टीम के भी होश उड़ गए, क्योंकि ये आरोपी अब तक साढ़े आठ करोड़ से ज्यादा का सट्टा आईपीएल पर ही खिला चुके हैं। पुलिस को उनके पास से इसका हिसाब किताब भी मिला है। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से 8 मोबाइल और इंटरनेट डोंगल समेत लैपटॉप जब्त किया है, इन उपकरणों की जांच के साथ ही पुलिस की टीम आरोपियों से पूछताछ भी कर रही है। 
विज्ञापन


खंडवा जिले के नवागत एसपी मनोज राय की बनाई स्पेशल टीम ने बुधवार देर रात आईपीएल के क्रिकेट मैचों का सट्टा खिलाने वाले आरोपियों पर बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने शहर के मोघट थाना क्षेत्र में करीब तीन महीने पहले किराए पर लिए एक घर पर दबिश देकर राजेश जुनेजा और रितेश राजपूत नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने का काम कर रहे थे। आरोपियों के पास मिले लैपटॉप में सट्टा खिलाने का एप भी इंस्टॉल थे।  
विज्ञापन


सट्टे को लेकर मिल रही थी लगातार सूचना
खंडवा एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर ने बताया कि हमारी टीम काफी समय से आईपीएल के सट्टे के संदर्भ में सूचना जमा कर रही थी। इसे लेकर मिल रही सूचनाओं की तस्दीक करने के लिए हमने कुछ जवानों को लगा रखा था। बुधवार रात का इसमें सफलता मिली। एसपी ने बताया कि अनिल चौधरी का मकान 3 महीने से किराए पर लिया गया था, यहां से  रितेश राजपूत और राजेश जुनेजा को पकड़ा गया है। पंधाना क्षेत्र का रहने वाला रितेश राजेश का सहयोगी बनकर काम कर रहा था, जबकि राजेश जुनेजा 2018 में भी आईपीएल मैच पर सट्टे लगाने के केस में पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


8.43 करोड़ का सट्टा खिलाने का हिसाब मिला
एएसपी तारणेकर ने बताया कि शुरुआती जांच के अनुसार दोनों आरोपी 22 मार्च से शुरू हुए आईपीएल मैंचों पर अब तक 8 करोड़ 43 लाख का सट्टा खिला चुके हैं। इनके लैपटॉप और मोबाइल से इसका हिसाब मिला है। मामले की जांच जारी, आगे और भी खुलासे हो सकते हैं। मोघट थाना में आरोपियों को खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 


सट्टे से कमाए 5 लाख 80 हजार
खंडवा एएसपी तारणेकर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी एक दूसरे को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करते थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अब तक सट्टे से 5 लाख 80 हजार रुपये कमा चुके हैं।  हालांकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजेश जुनेजा बुकि था, वह कर्ज उतारने और अमीर बनने के लिए सट्टा खेलता है, इसी के लिए उसने इससे संबंधित कई एप भी डाउनलोड कर रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed