फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Gujarat Woman Killed in Road Accident During Omkareshwar Pilgrimage

Omkareshwar: गुजरात से परिवार के साथ तीर्थयात्रा पर निकली महिला को कार ने कुचला, मौत; CCTV में कैद हुआ हादसा

Sun, 29 Jun 2025 05:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ओंकारेश्वर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 29 Jun 2025 05:47 PM IST
सार

गुजरात से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए आई महिला जहूंबेन राठौर की सड़क हादसे में मौत हो गई। तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी और घसीटते हुए फरार हो गया। हालांकि, घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन
Gujarat Woman Killed in Road Accident During Omkareshwar Pilgrimage
सीसीटीवी में कैद हुआ सड़क हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुजरात के बनासकांठा जिले के वाव गांव से ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए निकली 40 वर्षीय महिला जहूंबेन राठौर की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह कस्बे के चोर बावड़ी क्षेत्र स्थित मधुरम होटल के पास हुआ।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जहूंबेन अपने पति वाघजीभाई देवरा और देवरानी के साथ 12 दिन की तीर्थयात्रा पर निकली थीं। तीर्थयात्रियों की बस इंदौर होते हुए ओंकारेश्वर जा रही थी। बड़वाह के मधुरम होटल के सामने बस कुछ समय के लिए रुकी, इस दौरान जहूंबेन बाथरूम जाने के लिए बस से उतरीं। सड़क पार करते समय खंडवा-इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही  काले रंग की कार ने उन्हें टक्कर मार दी। कार का अगला और पिछला पहिया महिला के ऊपर से निकल गया। यह पूरा हादसा होटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आदिवासियों को लेकर शिवराज पहुंचे मुख्यमंत्री के निवास, डॉ. यादव ने सीहोर डीएफओ को हटाया
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार चालक टक्कर मारने के बाद भी नहीं रुका और महिला को कुछ दूर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल जहूंबेन को तत्काल श्री सिविल अस्पताल बड़वाह ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें: गांजे के साथ एक युवक गिरफ्तार, 2.95 लाख का 17 किलो 'माल' पुलिस ने किया जब्त

परिजनों और तीर्थयात्रा में साथ चल रहे वेलभाई ने बताया कि जहूंबेन की पहली तीर्थयात्रा पर आई थी। वह अपने देवर जगदीश के कहने पर इस यात्रा में शामिल हुई थीं। दुर्भाग्यवश, ईश्वर के दर्शन से पहले ही उनकी मौत हो गई। जहूंबेन के दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। हादसे की खबर से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। तीर्थयात्रियों ने स्थानीय पुलिस से कार चालक को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed