फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khandwa News: खुशियों की मनी ईद, मुल्क की तरक्की के लिए दुआएं मांगी, 100% मतदान का लिया संकल्प

Thu, 11 Apr 2024 01:55 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Thu, 11 Apr 2024 01:55 PM IST
सार

खंडवा में ईदगाह मैदान पर ईद-उल-फितर की नमाज अदा की गई। शहर काजी सैय्यद निसार अली ने इस दौरान आगामी लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज से 100% मतदान करने को लेकर अपील की।

विज्ञापन
Khandwa Offers EID PRAYERS At Eidgaah Maidan,
खंडवा में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की। - फोटो : अमर उजाला

देशभर में गुरुवार को ईद का पर्व मनाया गया। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में भी शहर की सभी मस्जिदों सहित ईदगाह पर ईद की मुख्य नमाज अदा की गई। इसके बाद देश ही नहीं दुनिया में अमन-चैन की दुआ मांगी गई। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किए और ईद की खुशियां बांटी गई। इसके साथ ही देश मे होने जा रहे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए ईदगाह से ही समाज जनों से अपनी पूरी भागीदारी के साथ 100 फीसदी मतदान करने की अपील भी की गई।



खंडवा नगर में गुरुवार सुबह से ही मुस्लिम समाजजन ईद की तैयारी में जुटे हुए नजर आए। सुबह लगभग 7:00 बजे से करीब 9:00 बजे तक शहर की लगभग 50 मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद सुबह 9:30 बजे शहर की ईदगाह पर नायब इमाम निजामुद्दीन साहब की इमामत में मुख्य नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में समाजजनों ने ईदगाह पहुंचकर नमाज पढ़ी। इसके बाद सामूहिक रूप से रमजान में रखे गए 30 रोजों में हुई गलतियों के लिए अल्लाह से माफी मांगी गई। देशभर में अमन चैन कायम रहे, सभी खुश रहें। देश तरक्की के रास्तों पर आगे बढे, इसके लिए दुआएं की गई।
 

Khandwa Offers EID PRAYERS At Eidgaah Maidan,
शहर काजी ने 100 प्रतिशत मतदान की अपील की। - फोटो : अमर उजाला
100 फीसदी मतदान की अपील
ईदगाह पहुंचे शहर काजी सैय्यद निसार अली ने ईद की नमाज के बाद आगामी लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज से 100 फीसदी मतदान को लेकर अपील के साथ ही बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम देने और देश के विकास में भागीदार बनने की अपील की। वहीं यहां मौजूद जिला प्रशासन की ओर से स्वीप एक्टिविटी के प्रमुख अधिकारी नीरज पाराशर ने भी समाजजन को मतदान करने को लेकर जागरूक किया। खंडवा जिला प्रशासन द्वारा जारी चुनावी मस्कट को आम लोगों से रूबरू करवाया। इस दौरान नायब शहर काजी सैय्यद अशफाक अली, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलीम पटेल, बसपा नेता शेख फरहाज, एमआईएम नेता जाहिद अहमद, जसीम खान, जुबेर लाला, शोएब शाह, सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन ने भी आगामी चुनाव में सौ फ़ीसदी मतदान करने को लेकर संकल्प लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed