फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur News : Villagers protested against the mobile company's tower being installed in the village

Burhanpur News: मोबाइल कंपनी के टॉवर का ग्रामीणों ने किया विरोध, निर्माण नहीं रुका तो करेंगे भूख हड़ताल

Tue, 04 Jun 2024 07:14 AM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2024 07:14 AM IST
सार

बुरहानपुर जिला कलेक्टर के ऑफिस में ग्रामीण सरला ने कहा कि हमें टॉवर से आपत्ति है। गांव में टॉवर नहीं लगना चाहिए। यदि वहां टॉवर लगाएंगे तो हम भूख हड़ताल करेंगे।

विज्ञापन
Burhanpur News : Villagers protested against the mobile company's tower being installed in the village
जिला कलेक्टर में टावर के विरोध में ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले की एक ग्राम पंचायत एमा खुर्द के रहवासी पिछले तीन दिन से गांव में लग रहे टॉवर का विरोध कर रहे हैं। सोमवार दोपहर को ग्रामीण जिला कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। ज्ञापन देकर टॉवर हटाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि इंदौर की कंपनी एयरटेल कम्पनी का टॉवर लगा रही है। इससे उनके स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ेगा। टॉवर जिस जगह लग रहा है, वहां बरसात में पानी भर जाएगा। इससे उन्हें परेशानी होगी। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गांव में लग रहे टॉवर का निर्माण नहीं रोका गया तो वे इसके चलते भूख हड़ताल पर बैठने को भी मजबूर होंगे। बीते दो दिन से टॉवर निर्माण शुरू हुआ है। तब से ही ग्रामीण इसका विरोध कर रहे हैं। इसके चलते पुलिस बल ने फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है ।

विज्ञापन


स्वास्थ्य और सुरक्षा की दृष्टि से नुकसान का दावा
दोपहर को कलेक्ट्रेट परिसर में ज्ञापन देने पहुंचे ग्राम के ही युवक सचिन ने बताया कि हम सभी ग्राम पंचायत एमा खुर्द के वार्ड नंबर सात के रहवासी हैं। आज हम अपनी शिकायत कलेक्टर के पास लेकर आए थे। वार्ड नंबर सात में एयरटेल कंपनी के टावर का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। आने वाले समय में स्वास्थ्य की दृष्टि से हानिकारक है। उससे नुकसान बहुत है। 
विज्ञापन


पुलिस बुलवाकर रुकवाया था निर्माण कार्य
सचिन ने कहा कि उनकी ग्राम पंचायत में यह टॉवर तरुण मिश्रा नाम के व्यक्ति के निजी प्लाट पर लग रहा है। इंदौर की एयरटेल कंपनी लगा रही है। इसका अप्रूव्ड प्लान आया है। तीन दिन से हम ग्रामवासी इसका विरोध कर रहे हैं। कल भी पुलिस प्रशासन को बुलवाकर टॉवर के निर्माण कार्य को रुकवाया गया था। आज हम सभी कलेक्टर मैडम से उसी के संबंध में मिलने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टॉवर लगा तो बैठेंगे भूख हड़ताल पर
जिला कलेक्ट्रेट पहुंची ग्राम की महिला सरला ने बताया कि हमें टॉवर से आपत्ति है। यह वहां लगना नहीं चाहिए। अगर यह वहां लगता है तो हम भूख हड़ताल करेंगे। एमा खुर्द के सात नम्बर वार्ड में लोधीपुरा पड़ता है, वहां लग रहा है और वहां गड्ढा भी है। इससे वहां बरसात में पानी रुका रहता है। इससे नुकसान भी होता है। बगैर टॉवर के इतना नुकसान है तो ये टॉवर लग गया तो कितना ज्यादा नुकसान होगा? 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed