फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur News: On the initiative of Divisional Commissioner, health of villagers was checked

Burhanpur News: संभागायुक्त की पहल पर ग्रामीणों की सेहत जांची, बीमार लोगों को मिला निशुल्क उपचार

Tue, 12 Mar 2024 07:59 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बुरहानपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 12 Mar 2024 07:59 PM IST
सार

इंदौर प्रशासन द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। बुरहानपुर जिले के ग्राम खकनार में 11 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने लाभ लिया। 

विज्ञापन
Burhanpur News: On the initiative of Divisional Commissioner, health of villagers was checked
बुरहानपुर में स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे ग्रामीण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर संभाग के बुरहानपुर जिले के ग्राम खकनार में 11 मार्च को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों की सेहत की जांच की गई। मरीजों को एक्स-रे, ई.सी.जी., सोनोग्राफी, पैथोलॉजी जांच और सिकल सेल जांच की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई।  
विज्ञापन


बता दें कि इंदौर प्रशासन द्वारा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। तत्कालीन संभागायुक्त मालसिंह की पहल पर इंदौर संभाग के दूरस्थ अंचल में बसे ग्रामीणों तक चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने हेतु निरंतर निशुल्क वृहद स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। स्वास्थ्य शिविर में शहर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज से 75 चिकित्सा विशेषज्ञों और मेडिकल कॉलेज खंडवा से 62 चिकित्सा विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में जनरल मेडिसिन, जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग, दंत रोग, जैसे विभागों के चिकित्सकों द्वारा इन रोगों के मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया। मरीजों को एक्स-रे, ई.सी.जी., सोनोग्राफी, पैथोलॉजी जाँच और सिकल सेल जांच की सुविधा भी निशुल्क उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ आम नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं, जैसे- हेल्थ आईडी के साथ रक्तदान करने के लिए भी काउंटर बनाया गया। स्वास्थ्य प्रदर्शनी के माध्यम से स्वास्थ्य योजनाओं व स्वास्थ्य कार्यक्रम की जानकारी भी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed