फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Burhanpur News Arun Yadav And Congress candidate Booked For Breaking MCC Rules

Khandwa News: अरुण यादव और कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज, मंदिर में किया था प्रचार

Fri, 19 Apr 2024 05:17 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 05:17 PM IST
सार

खंडवा लोकसभा सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव प्रचार-प्रसार करने बुरहानपुर पहुंचे थे। उन्होंने गांव के माता मंदिर परिसर में भी कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार किया, इसे लेकर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
Burhanpur News Arun Yadav And Congress candidate Booked For Breaking MCC Rules
बुरहानपुर में पार्टी के प्रचार के दौरान मंदिर में पूजा करते अरुण यादव।

विस्तार

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर थाना में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल सहित पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। इसमें दोनो ही के खिलाफ धारा 188 सहित धार्मिक संस्थाओं के दुरुपयोग संबंधी अधिनियम में भी मामला दर्ज हुआ है। यह पूरी कार्रवाई जिले की नेपानगर विधानसभा की एफएसटी टीम के प्रतिवेदन पर की गई है, जिसकी पुष्टि बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक ने भी की है ।

विज्ञापन


बुरहानपुर जिले की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नवरा ग्राम में कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव प्रचार-प्रसार करने पहुंचे थे। उन्होंने गांव के माता मंदिर परिसर में भी कांग्रेस पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार किया। निर्वाचन आयोग की तय गाइडलाइन के अनुसार किसी भी धार्मिक स्थल की सीमा में किसी भी पार्टी का चुनावी प्रचार-प्रसार नहीं किया जा सकता है। इसे लेकर नवरा स्थित जिले की एफ़एसटी टीम ने नेपा नगर थाना अंतर्गत आने वाली नवरा पुलिस चौकी को एक जांच प्रतिवेदन कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल और यादव के खिलाफ दिया था। थाना नेपानगर ने दोनों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


एसपी बोले-आचार संहिता उल्लंघन का हुआ है  
इस मामले में बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार ने बताया कि इलेक्शन को देखते हुए एफएसटी की टीम फील्ड में लगातार सक्रिय है। नेपानगर थाना अंतर्गत फ्लाइंग स्क्वाड द्वारा एक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया था। आचार संहिता उल्लंघन का मामला था। प्रस्तुत प्रतिवेदन कांग्रेस प्रत्याशी नरेंद्र पटेल और अरुण यादव के विरुद्ध था। इसे लेकर नेपानगर थाने में एक प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है, जो धारा 188 सहित धार्मिक संस्थाओं के दुरुपयोग निवारण अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुराहनपुर में पार्टी के प्रचार के दौरान मंदिर में पूजा करते अरुण यादव

बुराहनपुर में पार्टी का प्रचार करते पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed