फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Angry with his sister's love marriage, brother-in-law stabbed his brother-in-law to death in broad daylight

Khandwa News: बहन ने लव मैरिज किया तो भाई ने जीजा को चाकू से गोद दिया, दिनदहाड़े कर दी हत्या

Mon, 15 Jul 2024 02:26 PM IST
Khandwa bureau खंडवा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2024 02:26 PM IST
सार

बहन के प्रेम विवाह से गुस्सा होकर भाई ने जीजा पर चाकू से हमला कर दिया। दिनहदाड़े ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।  

विज्ञापन
Angry with his sister's love marriage, brother-in-law stabbed his brother-in-law to death in broad daylight
युवक की हत्या के बाद थाने के बाहर बैठे परिजन।

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा नगर में सोमवार सुबह एक युवक की चाकू घोंपकर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला भी युवक का साला ही है। आरोपी युवक शाहरुख करीब दो माह पहले अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज चल रहा था। उसने कई बार बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

विज्ञापन


सोमवार को घर से कपड़ों पर प्रेस कराने निकले जीजा शोएब को शाहरुख ने क्षेत्र के खानशाह वली वार्ड स्थित पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे ही चाकुओं से गोदकर हमला कर दिया। युवक की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के पिता ने आरोपी का घर तोड़ने के बाद ही पुत्र की लाश उठाने की बात कही है ।
विज्ञापन


खंडवा नगर के वार्ड क्रमांक 36 स्थित कांग्रेस नेता रियाज हुसैन के घर के पास एक युवक की चाकूओं से गोद कर दिनदहाड़े ही हत्या कर दी गई। हत्या के बाद युवक कुछ देर तड़पते हुए घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। इस दौरान आसपास से गुजरने वाले राहगीर उसका वीडियो बनाते रहे। उसे किसी ने भी अस्पताल तक नहीं पहुंचाया। गंभीर घायल होने के चलते उसकी मौत हो गई। मृतक ऑटो चालक था और ऑटो से ही घर से कपड़ों पर प्रेस कराने निकला था। आरोपी ने उसे रोककर उस पर हमला किया। मामले की जानकारी लगते ही अस्पताल के बाहर मृतक के परिजनों की भीड़ भी इकट्ठा हो गई। मृतक की बहन ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि उनके भाई को किसी ने चाकू मारा है। इस पर वे तुरंत मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के लव मैरिज करने से था नाराज
उन्होंने बताया कि उनका भाई उसकी पत्नी के साथ खानशाह वली कॉलोनी के बेड़ी क्षेत्र में अलग रहता था। उनके भाई ने लव मैरिज किया था और वह कोर्ट मैरिज करने पहुंचा था। तब लड़की के भाई ने उन्हें रोक दिया था। कहा था कि मैं घर से ही तुम दोनों का विवाह करवा दूंगा। बाद में वह इससे मना करने लगा। पति-पत्नी के राजी होने पर मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी करवाई गई थी। उस दौरान भी आरोपी ने उनके भाई को धमकी दी थी कि यदि यह शादी हुई तो मैं कभी भी दुश्मनी निकालकर तुम्हें मारकर फेंक दूंगा। आज हमारा भाई घर से कपड़ों पर प्रेस कराने को लेकर निकला था, जहां उसे रास्ते में रोक कर चाकू मारा गया।

पिता बोले, तोड़ा जाए आरोपी का मकान, तब मिलेगा इंसाफ
शोएब की पत्नी ने बताया कि मैंने लव मैरिज की थी। मायके वालों को यह पसंद नहीं था। मेरा भाई मुझे और मेरे पति को धमकी देता था। अभी हमें पता चला कि उसने मेरे पति को रियाज हुसैन के घर के पास चाकू से मार दिया है। गुलशन नगर की गली नंबर छह में रहने वाले मृतक के पिता निसार खाँ ने भी बताया कि उनके बेटे ने बताया था कि आरोपी उनके बेटे को धमकी देता रहता था कि, वह उसे मार देगा। तब हमें नहीं लगा था कि सच में जान से ही मार देगा। आज उसने मेरे बेटे को मारा और वहां से निकल गया। अब हम यह चाहते हैं कि उसका मकान तोड़ा जाए, तभी हम अपने बेटे की लाश यहां से उठाएंगे।


पुलिस बोली, जांच के बाद मालूम चलेगा हत्या क्यों हुई
इस मामले में खंडवा सीएसपी अरविंद सिंह तोमर का कहना है कि यह सुबह की घटना है। गुलशन नगर के रहने वाले शोएब नाम के व्यक्ति की हत्या हुई है। पता चला है कि यह हत्या उसके साले शाहरुख ने ही की है। मृतक शाहरुख का विवाह करीब दो माह पहले ही शाहरुख की बहन से हुआ था। उनके बीच क्या विवाद था, यह अभी जांच में मालूम चलेगा। हालांकि, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आरोपी को भी हिरासत में ले लिया है। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed