फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: After prayers at Idgah, PM was praised for 'Operation Sindoor'

Khandwa News: ईदगाह से नमाज के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के लिए हुई पीएम की तारीफ, हर घर पेड़ लगाने का लिया संकल्प

Sat, 07 Jun 2025 05:00 PM IST
खंडवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 07 Jun 2025 05:00 PM IST
सार

खंडवा की ईदगाह में शहर काजी सैय्यद निसार अली की सरपरस्ती में ईद उल अजहा की नामाज अदा कराई गई। यहां नामाज के दौरान पहुंचे हजारों लोगों को ईदगाह से दिए खुतबे में बताया गया कि किस तरह से अल्लाह ने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को कबूल किया।

विज्ञापन
Khandwa News: After prayers at Idgah, PM was praised for 'Operation Sindoor'
खंडवा में हजारों लोगों ने अदा की ईद उल अजहा की नमाज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश भर में शनिवार को ईद उल अजहा का पर्व मुस्लिम समाज के द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी बीच मध्य प्रदेश के खंडवा में भी हजारों की तादाद में मुस्लिम समाज जन ने शहर की ऐतिहासिक ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की। यहां नमाज के दौरान शहर सहित देश भर में अमन चैन के लिए दुआएं मांगी गईं। वहीं खास बात यह रही के यहां ईदगाह से पहलगाम हमले की निंदा करते हुए जहां एक ओर पाकिस्तान को आतंकी देश बताया गया। तो वहीं आतंकवादियों के खात्मे के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया गया। इसके साथ ही यहां ग्लोबल वार्मिंग पर भी चर्चा हुई और उसके दुष्प्रभावों को रोकने के लिए सभी से हर घर एक पौधा के नाम से कैंपेन चलाते हुए अपने-अपने घरों में एक-एक पौधा लगाकर, पेड़ बनने तक उसकी सुरक्षा का जिम्मा लेने की भी ताकीद शहर काजी सय्यद निसार अली के द्वारा ईदगाह से की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मैहर में संत कालीचरण का बेतुका बयान, बोले- इस मंत्र के जाप से खत्म हो जाएगा लव-जिहाद का टोटका
विज्ञापन



खंडवा में हजारों लोगों ने अदा की ईद उल अजहा की नमाज
विज्ञापन
विज्ञापन


खंडवा की ईदगाह में शहर काजी सैय्यद निसार अली की सरपरस्ती में ईद उल अजहा की नामाज अदा कराई गई। यहां नामाज के दौरान पहुंचे हजारों लोगों को ईदगाह से दिए खुतबे में बताया गया कि, किस तरह से अल्लाह ने हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की कुर्बानी को कबूल किया, और उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे हजरत ईस्माइल अलैहिस्सलाम को जिब्ह करने के लिए जब छुरी चलाई। तो वह छुरी जन्नत से आए एक मेंड़ें (नर भेड़) पर चली। और उसकी याद में ही हर साल मुस्लिम समाजजन ईद के पर्व पर नमाज के बाद कुर्बानी के रस्म अदा करते हैं। नमाज के बाद समाज जन ने एक दूसरे के साथ गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं, इसके साथ ही खंडवा शहर की 43 मस्जिदों में भी ईद का नामाज अदा कराई गई। साथ ही इस दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के खास सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed