{"_id":"629ac4d134e4e30a0c6ccd41","slug":"khandwa-tragic-accident-in-dhanora-village-of-khalwa-five-killed-including-two-innocents-six-injured-due-to-overturning-of-tractor-trolley","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: खालवा के धनोरा गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मासूमों सहित पांच की मौत, 15 जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: खालवा के धनोरा गांव में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से दो मासूमों सहित पांच की मौत, 15 जख्मी
Sat, 04 Jun 2022 08:04 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sat, 04 Jun 2022 08:04 AM IST
सार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के धनोरा गांव में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। ट्रॉली में करीब 35 लोग सवार थे, जो कि मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
खंडवा में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं समेत दो मासूमों की मौत हो गई। खंडवा के खिरकिया-खालवा के बीच धनोरा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। फिलहाल घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में सवार होकर करीब 35 लोग मेढ़ापानी के कुनबा हरदा में मन्नत कार्यक्रम से लौट रहे थे।
हरसूद एसडीओपी रविंद्र वास्कले से मिली जानकारी के अनुसार धनोरा में शाम 7:30 बजे हादसा हुआ। ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। ट्रॉली में सवार करीब 35 लोग नीचे गिर गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में 5 लोगों ने खिरकिया में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 6 की हालत अब भी गंभीर है।