फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: 'Sir Tan Se Juda...' slogans raised in Eid procession

Khandwa: ईद के जुलूस में लगे 'सिर तन से जुदा..' के नारे, पुलिस ने संभाली स्थिति, हिंदू संगठनों ने जताई आपत्ति

Sun, 09 Oct 2022 11:50 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 09 Oct 2022 11:50 PM IST
सार

खंडवा में रविवार को निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में 'सिर तन से जुदा...' के आपत्तिजनक नारे लगने का मामला सामना आया है। हालांकि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया था। 

विज्ञापन
Khandwa: 'Sir Tan Se Juda...' slogans raised in Eid procession
खंडवा में ईद का जुलूस निकला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के खंडवा में रविवार को निकले ईद मिलादुन्नबी के जुलूस में 'सिर तन से जुदा...' के आपत्तिजनक नारे लगने का मामला सामना आया है। हालांकि पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया था। नारे का वीडियो वायरल हो रहा है। इधर हिंदू संगठनों ने आपत्ति दर्ज कराते हए शिकायत दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खंडवा में रविवार को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला जा रहा था। इसमें हजारों की संख्या में मुस्लिम समाजजन शामिल थे। मुस्लिम क्षेत्रों से जुलूस निकलकर इमलीपुरा पहुंचा। इस दो किमी लंबे जुलूस के दौरान कुछ युवकों ने "सिर तन से जुदा" के नारे लगा दिए।  "गुस्ताख नबी की यही सजा सिर तन से जुदा, सिर तन से जुदा" के नारे लगाए गए। 50 सेंकड से ज्यादा देर तक इस तरह से नारे लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नारों का किसी ने वीडियो भी बना लिया है, जो अब वायरल हो रहा है। नारे लगने की भनक लगते ही पुलिस अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते मामला शांत हो गया। जुलूस करीब 2 किलोमीटर लंबा था। इसमें आतिशबाजी की गई। समाजजनों ने जगह-जगह से मंच बनाकर फूल बरसाए। जुलूस को देखते हुए जगह-जगह पुलिस तैनात थी। कई जगह बैरिकेडिंग की गई थी। 


इधर जुलूस में लगे आपत्तिजनक नारों पर हिंदू संगठनों ने आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि माहौल खराब करने की कोशिश की गई है। उन्होंने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग भी की है। हिंदू जागरण मंच के डॉ. अनीष अरझरे ने बताया कि नारे लगाते हुए मुस्लिम समाज के युवकों का वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाने और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर प्रकरण दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed