फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa MP Dnyaneshwar Patil told kabaddi as national game

Khandwa: पीएम सर कैसे होगा बच्चों का विकास, सांसद जी को ही नहीं है राष्ट्रीय खेल का ज्ञान

Tue, 03 Jan 2023 08:59 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: अर्पित याग्निक Updated Tue, 03 Jan 2023 08:59 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार सांसद खेल महोत्सव करा रहे सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को ही नहीं पता क्या है अपना राष्ट्रीय खेल, कबड्डी को बता बैठे नेशनल गेम।

विज्ञापन
Khandwa MP Dnyaneshwar Patil told kabaddi as national game
सांसद खेल महोत्सव - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को निर्देश दिए हैं कि अपने क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन कर युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ें, ताकि उनमें ज्ञान और शारीरिक विकास हो सके। यहां तो पहले सांसद जी को ही ज्ञान अर्जित करने की जरूरत है। दरअसल सांसद खेल महोत्सव के दौरान खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से जब पूछा गया कि भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है? तो उन्होंने कबड्डी को राष्ट्रीय खेल बता दिया। उनके बगल में खड़े भाजपा नेता और विधायक ने उनके कान में बताया भी कि हॉकी राष्ट्रीय खेल है। इसके बाद भी वो समझ नहीं पाए और बोल पड़े कि कभी हॉकी राष्ट्रीय खेल हुआ करता था, लेकिन अब कबड्डी और क्रिकेट जैसे खेल प्रमुख हैं।

विज्ञापन


खंडवा में खेला जाएगा फाइनल मैच
खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पांच जनवरी से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जो पूरे संसदीय क्षेत्र में अलग-अलग जगहों पर आयोजित होगा। इस आयोजन का फाइनल मैच खंडवा में खेला जाएगा। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी सांसदों को यह निर्देश दिए हैं कि वह अपने क्षेत्रों में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन करें, ताकि युवाओं के बौद्धिक  और शारीरिक रूप से विकास हो सके। 
विज्ञापन


खामियों के किया जाएगा दूर
सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल से जब पूछा गया कि खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिल रही है। तो उन्होंने कहा कि पहले खिलाड़ियों को कोई सुविधा नहीं मिलती थी, लेकिन जब से हमारी सरकार आई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को फिट रखने के लिए जो जो सुविधाएं दे सकते हैं सभी सुविधाएं दे रहे हैं। इसी के चलते आज हमारे देश में इतने मेडल मिल रहे हैं। हालांकि उन्होंने माना कि अभी बहुत सारी खामियां और कमियां हैं। उसे दूर करेंगे और खिलाड़ियों के हितों में जो भी होगा उसे किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed