फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa Lok Sabha by-election: Computer Baba again in the field, said - atrocities being committed under BJP rule, therefore Sant Samaj came forward

खंडवा लोकसभा उपचुनाव: कंप्यूटर बाबा फिर मैदान में, बोले-भाजपा शासन में हो रहे अत्याचार इसलिए आगे आया संत समाज

Fri, 15 Oct 2021 07:51 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 15 Oct 2021 07:51 PM IST
सार

भाजपा ने पलटवार कर बाबा को दिलाई जेल की याद, पिछले साल हुई थी बाबा पर कार्रवाई। इंदौर में आलीशान आश्रम भी गिरा दिया था।
 

विज्ञापन
Khandwa Lok Sabha by-election: Computer Baba again in the field, said - atrocities being committed under BJP rule, therefore Sant Samaj came forward
computer baba

विस्तार

मध्यप्रदेश में हो रहे उपचुनावों के चलते सियासी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है। भाजपा-कांग्रेस के स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार में डटे हैं। विकास की बातों के अलावा आरोप-प्रत्यारोप तेज होने लगे हैं। नेताओं ने तो मोर्चा संभाला रखा है, लेकिन अब बाबा भी डेरा डाल रहे हैं। इससे चुनाव रोचक होता जा रहा है। खंडवा लोकसभा चुनाव में ऐसा ही कुछ हुआ जब कंप्यूटर बाबा ने भाजपा के खिलाफ बातें कहीं। उनके बयान ने तूल पकड़ा तो भाजपा ने बाबा को जेल की याद दिला दी। ये वे ही बाबा हैं, जिन्होंने पिछले विधानसभा चुनावों में भी भाजपा के खिलाफ बयानबाजी की थी।

विज्ञापन

खंडवा लोकसभा व रैगांव, जोबट व पृथ्वीपुर विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। 30 अक्तूबर को मतदान होगा और दो नवंबर को नतीजे आएंगे। खंडवा लोकसभा सीट वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकुमार सिंह चौहान के निधन की वजह से रिक्त हुई है। कांग्रेस ने खंडवा से राजनारायण सिंह को टिकट दिया है तो भाजपा ने ज्ञानेश्वर पाटिल पर भरोसा जताया है। दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में भाजपा-कांग्रेस नेता प्रचार करने निकल पड़े हैं और संसदीय सीट की अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर मतदाताओं को लुभा रहे हैं। ।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर : कंप्यूटर बाबा
खंडवा लोकसभा क्षेत्र के मांधाता विधानसभा क्षेत्र में कंप्यूटर बाबा प्रचार करने पहुंचे। बाबा ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया और कहा कि मध्यप्रदेश की जनता के साथ ठगी हुई है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। संत महात्माओं को प्रताडि़त किया जा रहा है। अधर्म और पाप बढ़ते हैं तो संत समाज को आगे आना पड़ता है। हमारा काम ईश्वर से प्रार्थना करना है, देना या नहीं देना उसका काम है। हम मेहनत करेंगे, हमारे युवा मेहनत करेंगे, माताओं-बहनों से अनुरोध करेंगे। साधु-संत समाज जनता के बीच में अपनी बात रखेगा कि भाजपा सरकार में अन्याय हो रहा है। हम कांग्रेस के कार्यकर्ता और कांग्रेस पार्टी के सदस्य नहीं हैं। हम लोगों ने अलग-अलग समूह बनाए हैं, जो विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार का काम देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमलनाथ की तारीफ की
इस दौरान कंप्यूटर बाबा ने पूर्व सीएम कमलनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कमलनाथ सरकार ने गरीब लड़कियों की शादी के लिए सरकार की तरफ से दी जाने वाली 25 हजार की रकम को बढ़ाकर 50 हजार रुपये कर दिया था। भाजपा ने फिर वैसा ही कर दिया।
भाजपा ने लगाया जमीन हड़पने का आरोप
कंप्यूटर बाबा के प्रचार पर भाजपा ने उन्हें कांग्रेस की नैया डुबोना वाला बताया है साथ ही जेल की भी याद दिला दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा ने बाबा को सेंट्रल जेल की याद दिलाते हुए उस समय के पांच केस याद दिलाए। भाजपा ने बाबा पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया और उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी बताया। शर्मा ने कहा पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने दिग्विजय सिंह की नैया डुबोई थी, अब खंडवा में कांग्रेस की नैया डुबोने आए हैं।

2020 में बाबा के आश्रम पर चला था बुलडोजर
भाजपा के खिलाफ बाबा के तीखे तेवरों की वजह को उस कार्रवाई से जोडक़र भी देखा जा रहा है जो उनके खिलाफ हुई थी। दरअसल नवंबर 2020 में इंदौर जिला प्रशासन ने कंप्यूटर बाबा के गोम्मटगिरि स्थित आश्रम पर कार्रवाई कर उसे जमींदोज कर दिया था। कार्रवाई के दौरान शांति भंग होने की आशंका में बाबा और उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में बाबा को एसडीएम कोर्ट ने जमानत दी थी। इसके बाद बाबा राजनीति से दूर हो गए थे। इस घटना से पहले 2018 के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2020 के उपचुनाव में भी बाबा ने कांग्रेस के पक्ष में प्रचार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed