फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa: Husband killed his two children when the wife went to her maternal home.

Khandwa: पत्नी रूठकर मायके गई तो पति ने अपने दो बच्चों की हत्या कर जंगल में फेंके शव, बच्ची की लाश जानवर खा गए

Sat, 11 Mar 2023 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 11 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

खंडवा में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। वह पत्नी के रुठकर मायके जाने से खफा था। इसका गुस्सा उसने बच्चों पर उतारा और उनकी जान ले ली। 

विज्ञापन
Khandwa: Husband killed his two children when the wife went to her maternal home.
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश के खंडवा में एक पिता ने अपने दो मासूम बच्चों की हत्या कर शव जंगल में फेंक दिए। वह पत्नी के रूठकर मायके जाने से खफा था। इसका गुस्सा उसने बच्चों पर उतारा और उनकी जान ले ली। मृत दो बच्चों में से एक बच्ची के शव को जानवर खा गए। उसका शव अब तक नहीं मिला है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दो मासूम भाई-बहन बीते पांच दिनों से लापता थे। गुरुवार को पंधाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस को संदेह हुआ कि लापता बच्चों के पिता जादू पिता लिमडा बारेला (30) ने बच्चों के साथ कुछ गलत किया है, क्योंकि जादू बरेला की पत्नी सादूबाई उसके मायके अंबाखेड़ा चली गई थी। दोनों बच्चे बेटा वरुण (5) और बेटी सुनीता (3) अपने पिता के साथ ही रहते थे। संदेह होने पर पुलिस ने जादू बरेला को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने बच्चों की हत्या करना स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि उस ने बच्चों की हत्या कर शव लालमाटी गांव से सटे जंगल में फेंक दिया है। 
विज्ञापन


बेटे का शव मिला, जघन्य तरीके से की हत्या
आरोपी पिता की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल में सर्चिंग की तो शुक्रवार देर रात वरुण का शव मिल गया। आरोपी पिता ने बड़े ही जघन्य तरीके से बच्चों की हत्या की थी। बालक के शव को बोरे में भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बेटी के कपड़े व हड्डियां मिलीं
वहीं, आरोपी की बेटी सुनीता के शव की सर्चिंग के लिए शनिवार सुबह पंधाना थाना पुलिस के साथ खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे। जंगल में तलाश करने पर मासूम बालिका के कपड़े और हड्डियां पुलिस को मिली है। आशंका है कि जंगली जानवरों ने बच्ची के शव को खा लिया होगा। 

पुलिस को गुमराह करता रहा 
पुलिस ने जब आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पहले वह पुलिस को भी गुमराह करता रहा और कुछ और ही कहानी सुनाता रहा, लेकिन जब उसकी कहानी से पुलिस का शक गहराया और सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने दोनों बच्चों की हत्या की वारदात कबूल कर ली। पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी का अपनी पत्नी से कुछ विवाद था जिसके चलते वह रूठ कर मायके चली गई थी। इसी कारण आरोपी ने अपने ही दोनों बच्चों को मौत के घाट उतार दिया।


मामा ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी
खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने बताया कि थाना पंधाना पर नौ मार्च को बच्चोंं के मामा गोपाल पिता कालू बारेला ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि पांच मार्च से भांजा व भांजी लापता हैं। शंका है कि उसके जीजा जादू ने ही उनके साथ कुछ गलत किया है। आरोपी पिता उस दिन बच्चों को लेकर ससुराल के लिए निकला था। लेकिन दोनों बच्चे मां के पास नहीं पहुंचे, तब जाकर शक गहराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed