{"_id":"62aaa34a4fd89c61c9689f1e","slug":"khandwa-fire-in-grocery-store-five-people-buried-in-building-collapse-one-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khandwa: किराना दुकान में आग, बिल्डिंग ढहने से पांच लोग दबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khandwa: किराना दुकान में आग, बिल्डिंग ढहने से पांच लोग दबे, एक की मौत
Thu, 16 Jun 2022 08:58 AM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 16 Jun 2022 08:58 AM IST
सार
खंडवा के बांगरदा ग्राम में बीती रात एक दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान बिल्डिंग ढहने से पांच लोग दब गए, जिसमें से एक की मौत हो गई। ग्रामीणों ने घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
बांगरदा गांव में एक किराना दुकान में आग लग गई। (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा के एक गांव में दर्दनाक हादसा हो गया। बांगरदा गांव में एक किराना दुकान में आग लग गई। जब लोगों ने उसे बुझाने की कोशिश की तो बिल्डिंग ढह जाने से पांच लोग उसमें दब गए। एक की मौत की सूचना है।
जानकारी के अनुसार खंडवा जिले के मूंदी थाना क्षेत्र के गांव बांगरदा में हादसा हुआ है। बुधवार देर रात गांव के शुभम जैन की किराना दुकान में आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की। इसी दौरान दुकान की बिल्डिंग ढह गई, उसमें पांच लोग दब गए। हादसे में एक मौत होने की सूचना मिल रही है। लोगों ने घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया।