{"_id":"6210ad6f7aa38e3dcc28c9fd","slug":"khandwa-father-raped-eight-year-old-daughter-mother-filed-complaint-has-done-cruelty-many-times","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंडवा: पिता ने किया आठ साल की बेटी से दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंडवा: पिता ने किया आठ साल की बेटी से दुष्कर्म, मां ने दर्ज कराई शिकायत
Sat, 19 Feb 2022 02:13 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sat, 19 Feb 2022 02:13 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। मां ने बच्ची की हालत देखकर पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी 8 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया। मां ने बच्ची की हालत देखकर पुलिस से शिकायत की है।
जानकारी के अनुसार मामला खंडवा जिले के खालवा क्षेत्र का है। शुक्रवार को मां ने जब बच्ची को बिलखता हुआ देखा तो रोने का कारण पूछा। बच्ची ठीक से कुछ बता नहीं पाई। उसके बाद मां को संदेह हुआ तो उसने बच्ची को यहां-वहां छूकर देखा तो बच्ची को खून लगा होना दिखा। जब मां ने बच्ची से पूछताछ की तो उसने चौंका देने वाला खुलासा किया। बच्ची ने मां को बताया कि पिता ने उसके साथ गंदा काम किया है। वह पहले भी ऐसा कर चुका है। मां ने खालवा थाने में पिता की शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी पीआर डाबर ने बताया कि आरोपी के पांच बच्चे हैं। जिसके साथ घटना हुई वह सबसे बड़ी है। आरोपी का उसकी पत्नी से कुछ विवाद है, जिस वजह से वह तीन-चार माह से पति से अलग रह रही है। बच्चे भी मां के साथ हैं। शुक्रवार को आरोपी मां के गांव पहुंचा और बच्ची के कुछ पैसे निकालने की बात कहकर उसे ले आया। बाजार से बच्ची को समोसा भी दिलाया। बाद में बच्ची को पास ही बनी झोपड़ी में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची जब उसकी दादी के पास पहुंची तो दादी ने डायल 100 को सूचना दी। मां को भी बुलवाया गया। मां ने शिकायत की है। आरोपी को आज पुलिस ने राउंडअप पर लिया है।